गुजरात – Live Halchal

गुजरात में दलित-आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप…
राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया। ऊना कांड के पीड़ितों को अब तक न्याय न मिलने पर जताई चिंता।

ऊना कांड का फिर उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने 2016 के ऊना कोड़े मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। उस समय चार दलित युवकों को सार्वजनिक रूप से पीटा गया था। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है, जो अपने आप में एक बड़ी विफलता है।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बयान
राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात से आए दलित और आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, वहीं एक अन्य मामले में व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।

‘डर और अन्याय का माहौल’
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ अलग-अलग अपराध नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे माहौल की तस्वीर पेश करती हैं जहां डर और अन्याय हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकियों, हिंसा और यहां तक कि हत्या के जरिए दबाने की कोशिश की जाती है।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मॉडल अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा मैं पहले भी इन परिवारों के साथ खड़ा था, आज भी हूं और तब तक उनकी आवाज उठाता रहूंगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कहा कि ऊना के पीड़ित पिछले 10 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

केजरीवाल की गुजरात की जनता से अपील, जागो और झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा के 30 साल के शासन पर हमला बोला, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और खराब बुनियादी ढांचे का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से ‘अपनी सरकार’ बनाने और ‘झाड़ू चलाने’ का आह्वान किया।

गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दूसरे दिन भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने जनता से भाजपा सरकार के दमन को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि जागो और झाड़ू चलाकर इस बार अपनी सरकार बनाओ। 30 साल में भाजपा वाले गुजरात का व्यापार, रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें, नरेगा सब कुछ खा गए।

उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पूलों, अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर कब तक चुप रहेंगे? इस बार पूरे गुजरात में विसावदर करने का मौका है। जिस तरह विसावदर की जनता ने बड़े-बड़ों के सिंहासन हिला दिए, वैसे ही इस बार पूरे गुजरात में करना है। ‘‘आप’’ की अपनी सरकार होगी तो पंजाब की तरह मुफ्त बिजली, इलाज, शिक्षा, हर महिला को एक हजार रुपए समेत सारी सुविधाएं मिलेंगी।

सोमवार को सूरत में आयोजित आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता की आवाज़ को मज़बूती देने का संकल्प लेते हुए कहा कि आज पूरे गुजरात के किसान बहुत नाराज और गुस्से में हैं। हर जगह लोग एक ही बात कह रहे हैं कि इस बार बोटाद का बदला लेना है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बोटाद में कुछ किसान इकट्ठा होकर करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कोई पत्थर नहीं चलाया, किसी को मारा नहीं। लेकिन पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज किया, उन्हें उनके घरों से खींच-खींच कर ले गए और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल के अंदर रखा गया। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त विद्रोह और गुस्सा है। किसान इस बार चुनाव में भाजपा से बदला लेना चाहते हैं और उन्हें मजा चखाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है और इन 30 सालों में इन्होंने गुजरात को पूरी तरह चूस लिया है। ये लोग किसानों के बीज, खाद, पानी, और पैसा भी खा गए। इन्होंने व्यापारियों का व्यापार, बेरोजगारों का रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें और पुल तक खा लिए। ये लोग मजदूरों का नरेगा, बजरी, लोहा और मिट्टी तक खा गए हैं। जो भी इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर ये अत्याचार करते हैं और झूठे केस करके जेल में डाल देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि “आप” विधायक चैतर वसावा ने नरेगा में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। नरेगा के अंदर ये लोग फर्जी रिकॉर्ड भरते हैं, काम होता नहीं है पर दिखा देते हैं कि काम हुआ और इनके मंत्री व नेता पैसा खा जाते हैं। जब चैतर वसावा ने रिकॉर्ड मांगे, तो उन्हें उठाकर जेल में डाल दिया गया। चैतर वसावा और प्रवीण राम जनता के लिए लड़ रहे थे। इसलिए उन्हें चार-चार महीने जेल में रखा गया। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, ये उसे पकड़कर जेल में डाल देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं और जब वे रोजगार मांगने जाते हैं, तो ये उनके हाथ में नकली दारू की बोतल पकड़ा देते हैं। पूरे गुजरात में नकली दारू बिक रही है और उससे न जाने कितने बच्चे मर गए। युवाओं के हाथ में कोकेन, हेरोइन और गांजे की पुड़िया पकड़ा दी जाती है। ये हमारे बच्चों और परिवारों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

मैं गुजरात के कई ऐसे परिवारों को जानता हूं जिनके बच्चे नकली दारू पीकर और ड्रग्स खाकर मर गए और उनके घर बर्बाद हो गए। लेकिन कसूर हमारा भी है। हमारे बच्चे मर रहे हैं, बर्बाद हो रहे हैं, फिर भी हम जाकर कमल का बटन दबा आते हैं। हम लोग कब जागेंगे? हम और कितने परिवारों के बर्बाद होने का इंतजार कर रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी का पुल गिरा तो 140 लोगों की मौत हो गई, बड़ौदा में पुल गिरा तो 22 लोग मारे गए। पिछले 5 साल में 12 पुल गिर चुके हैं। हम और कितनी मौतों का इंतजार कर रहे हैं? एक गरीब किसान अपनी जमीन और पत्नी के जेवर बेचकर बच्चे को पढ़ने भेजता है। वह बच्चा अहमदाबाद, सूरत, राजकोट जैसे शहरों में जाकर दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन जब पेपर देने जाता है तो पेपर लीक हो जाता है।

यहां हर पेपर लीक हो रहा है और लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्या हम तब भी चुप बैठे रहेंगे? क्या पेपर लीक होते रहेंगे, भ्रष्टाचार होता रहेगा, सड़कें टूटती रहेंगी, प्राइवेट स्कूल लूटते रहेंगे और सरकारी अस्पतालों में बच्चे मरते रहेंगे और हम चुप बैठे रहेंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल बरसात के समय पूरे मीडिया में सूरत की तस्वीरें आ रही थीं। सूरत में एक बारिश होते ही घर-घर में पानी भर जाता है, बेडरूम और ड्राइंग रूम तक डूब जाते हैं और टीवी तक पानी पहुंच जाता है। यह भाजपा के 30 साल के शासन का नतीजा है। हर्ष संघवी और सी.आर. पाटिल भी सूरत में रहते हैं, लेकिन उनके घरों में पानी नहीं भरता, सिर्फ आम लोगों के घरों में भरता है। ये लोग जनता को कीड़े-मकौड़े भी नहीं समझते और हम फिर भी इनके पीछे-पीछे घूमते रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सब बदलना है। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। जनता की सुनवाई होनी चाहिए और सरकारी पैसा जनता के लिए खर्च होना चाहिए। तो इस बार विसावदर जैसा ही पूरे गुजरात में करना है। विसावदर वालों ने दिखा दिया कि जब जनता खड़ी हो जाए, तो बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं। गोपाल इटालिया विसावदर से चुनाव में उतरे, जो एक अत्यंत साधारण परिवार के आम आदमी हैं। वे किसी नेता या कोई अमीर अरबपति के बेटे नहीं हैं, बल्कि एक किसान के बेटे हैं।

गोपाल इटालिया के सामने विसावदर में बड़े-बड़े नेता और रसूखदार धनवान लोग खड़े थे। वहां भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां थीं, लेकिन विसावदर की जनता ने संकल्प लिया और सबको हराकर एक आम आदमी को विजयी बनाया। जनता ने स्वयं को वोट दिया। इस बार पूरे गुजरात में विसावदर जैसा ही दोहराना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग हर 5 साल में वोट डालते हैं और हर चुनाव में ये नेता हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं और लोगों का दरवाजा खटखटाते हैं। उनके पैर पकड़ते हैं, उनके बच्चे को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाते हैं और बहुत स्नेह दिखाते हैं।

वे उनकी दादी के पांव छूते हैं और घर के सभी सदस्यों को सम्मान देते हैं। लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त होते हैं और जब आम लोग इनके घर किसी काम के लिए जाते हैं, तो ये उन पर कुत्ता छोड़ देते हैं। ये दरवाजा तक नहीं खोलते, उनसे मिलते नहीं हैं और गाली देते हैं। ये कहलवा देते हैं कि साहब बिजी हैं। ये लोग पूरे 5 साल तक आम लोगों से नहीं मिलते हैं। आखिर ये 5 साल करते क्या हैं? ये लोग केवल पैसा, पैसा और पैसा कमाने में लग जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विधायक बन जाए, तो उसके पास लंबी-लंबी गाड़ियां आ जाती हैं। यदि वह मंत्री बन जाए, तो उसकी कई कोठियां और मॉल बन जाते हैं। इन नेताओं के पास बड़े-बड़े मॉल और विशाल संपत्तियां हैं। इनके बच्चों को ही विधायक का टिकट मिलता है, आपके बच्चों को ये टिकट नहीं मिलते। न भाजपा वाले आपके बच्चों को टिकट देते हैं और न ही कांग्रेस वाले। इनके बच्चे विधायक और मंत्री बनते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी में ऐसा नहीं होता।

आम आदमी पार्टी आपके बच्चों को टिकट देगी। अभी पंचायत का चुनाव है, आपका बच्चा सरपंच और वार्ड सदस्य बनेगा। हमारे यहां नेताओं के बच्चों को नहीं, बल्कि आपके बच्चों को टिकट मिलेगा। इस बार चुनाव में हमें व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस बार किसी पार्टी को वोट नहीं देना है। इस बार स्वयं को वोट देना है और अपनी सरकार बनानी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जनता की सरकार बनेगी, तभी सारे काम पूरे होंगे। जनता की सरकार बनने पर वही कार्य होंगे जो जनता चाहेगी। तभी जनता को सम्मान मिलेगा और नेताओं का भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी समाप्त होगी। जनता की सरकार बनने पर गरीबों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, अच्छे पुल और सड़कें बनेंगी तथा सबका उचित इलाज होगा।

उन्होने कहा कि पंजाब में आज जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक किसान के बेटे हैं। आज पंजाब में किसानों की खेती और घरों की बिजली मुफ्त है। जिस-जिस को गुजरात को मुफ्त बिजली चाहिए, वह अपनी सरकार बनाए। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनाना अब बंद कीजिए। अपनी सरकार के लिए स्वयं को वोट दीजिए।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के अंदर खेती के लिए दिन में 8 घंटे बिजली आती है। मुझे पता चला है कि गुजरात में रात को 3 बजे और 4 बजे बिजली आती है। पंजाब में किसानों के लिए दिन में लगातार 8 घंटे बिजली आती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां जनता की सरकार है, आपकी अपनी सरकार है और आम आदमी की सरकार है।

अभी पंजाब के अंदर हर परिवार का 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि मैक्स और अपोलो जैसे जितने भी बड़े अस्पताल हैं, जिनमें बड़े अमीर लोग इलाज कराते हैं, वहां अब एक गरीब मजदूर भी जाकर अपना इलाज करा सकता है। उसका इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान न करे, यदि किसी गरीब मजदूर, किसान या उसके परिवार के किसी सदस्य को हार्ट अटैक आ जाए, कैंसर हो जाए, या उसे किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट जैसा बड़ा ऑपरेशन कराना पड़े, तो बड़े से बड़े अमीरों वाले अस्पताल में उसका 10 लाख रुपए तक का सारा इलाज मुफ्त होगा। उसके सिटी स्कैन, एमआरआई, सभी टेस्ट और सारी दवाइयां मुफ्त होंगी।

पंजाब की “आप” सरकार ने अभी-अभी यह योजना पास की है और 60 लाख परिवारों का बीमा करवाया है। क्या गुजरात में ऐसा होना चाहिए या नहीं? इसके लिए आपको अपनी सरकार बनानी होगी। झाड़ू चलाइए और अपनी सरकार बनाइए। जब झाड़ू की सरकार बनेगी, तो सब कुछ मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को ही पंजाब का बजट आया है, जिसमें घोषणा की गई है कि हर महिला के खाते में प्रति माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। गुजरात में भी यह संभव है, लेकिन आपको अपनी सरकार बनानी पड़ेगी। आप में से कुछ लोग भाजपा और कुछ कांग्रेस के होंगे, लेकिन अब इन पार्टियों का साथ छोड़ दीजिए।

भाजपा और कांग्रेस से आपको कुछ नहीं मिला है। इस बार अपनी सरकार बनाइए। गुजरात आपका है, यह इनके पिताजी का नहीं है। हम सबको मिलकर गुजरात को बचाना है। अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए गुजरात को सुरक्षित करना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी थीं। सरदार पटेल ने बलिदान दिया और महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, जबकि इन लोगों ने केवल मलाई खाई है। आप लोग इस गुजरात को बचा लीजिए।

हम सबको जागना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं विशेषकर युवाओं से कहना चाहता हूं कि 2027 में चुनाव हैं और अभी दो साल का समय है। ये दो साल आप आम आदमी पार्टी को दे दीजिए। यदि छुट्टी ले सकते हैं, तो ले लीजिए, लेकिन ये दो साल पार्टी के लिए समर्पित कर दें। आप देखेंगे कि गुजरात की तकदीर बदल जाएगी।

साणंद से भारत की टेक क्रांति का नया अध्याय; PM मोदी ने माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने साणंद से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हुए भारत के भावी उदय का रोडमैप दर्शाते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर के लिए विख्यात भारत अब हार्डवेयर क्षेत्र में भी अपना पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अत्यंत तेजी से वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने समग्र विश्व को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इंडिया ईज रेडी, इंडिया ईज रिलायेबल एंड इंडिया डिलीवर्स।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद के साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शुभारंभ कराते हुए कहा कि 20वीं शताब्दी का रेगुलेटर ऑइल था, जबकि 21वीं शताब्दी का रेगुलेटर माइक्रोचिप बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एआई रिवॉल्यूशन की सदी है। समग्र विश्व में भारत आज कैपेबल, कम्पीटिटिव तथा कमिटेड मित्र एवं भागीदार के रूप में उभर रहा है। लगभग 22,516 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के साथ गुजरात अब देश के ‘सेमीकंडक्टर हब’ के रूप में पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक एटीएमपी (असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग तथा पैकेजिंग) प्लांट के कामकाज और अन्य विवरण दर्शाने वाली प्रदर्शनी को देखा तथा प्लांट की मुलाकात लेकर सेमीकंडक्टर चिप के असेम्बली व पैकेजिंग के विभिन्न ऑपरेशन्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने साणंद जीआईडीसी में आयोजित रोड शो अंतर्गत उपस्थित जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी एवं सफल एआई समिट के बाद आज हम टेक्नोलॉजी लीडरशिप क्षेत्र में भारत की कटिबद्धता के एक ऐतिहासिक पड़ाव के साक्षी बने हैं। 10-11 वर्ष पहले तक भारत मे डेटा व चिप की चर्चा केवल सीमित वर्गों में ही होती थी और टेक्नोलॉजी के नाम पर हम केवल आईटी सर्विसेज तक सीमित थे, परंतु आज सॉफ्टवेयर के लिए विख्यात भारत अब हार्डवेयर क्षेत्र में भी अपनी पहचान सशक्त कर रहा है।

‘मुश्किल में बोए गए बीज आज वटवृक्ष बनकर फल दे रहे हैं’
प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर को इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन तथा एआई रिवॉल्यूशन को जोड़ने वाला सबसे बड़ा सेतु बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब इस वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। उन्होंने जोड़ा कि कोविड के मुश्किल समय में बोए गए बीज आज वटवृक्ष बनकर फल दे रहे हैं तथा अब तक सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम अंतर्गत 10 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा लक्ष्य केवल एक फैक्ट्री स्थापित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण इकोसिस्टम बनाने का है। भारत अब सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन पर फोकस कर रहा है, जिसमें डिजाइन इंजीनियर से लेकर मशीन निर्माता तथा लॉजिस्टिक्स तक के सभी स्तर शामिल हैं। ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ की घोषणा इसी दिशा में उठाया गया कदम है। जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ेगा, वैसे-वैसे भारत के भीतर ही मटीरियल तथा कम्पोनेंट्स की मांग बढ़ेगी, जो स्थानीय उद्योगों के लिए सबसे बड़ा अवसर सिद्ध होगा।

भारत के बढ़ते जा रहे मार्केट की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत की मांग निरंतर बढ़ रही है। इसलिए ‘मेक इन इंडिया’ अब फुल स्विंग में आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन तथा उसके निर्यात में अनेक गुना वृद्धि हुई है। भारत अब कम्पोनेंट से लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तक सभी कुछ देश में बनाने के लिए सज्ज है, जो वैश्विक निवेशकों के लिए घरेलू बाजार एवं वैश्विक अवसर; दोनों प्रदान करता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि साणंद तो ऐसी धरती है, जो मिट्टी को भी सोना बना देती है।

‘रतन टाटा के प्लांट के साथ ऑटोमोबाइल क्रांति की शुरुआत’
उन्होंने याद किया कि वे यहां एक समय किस तरह साइकिल पर घूमते थे और एक रुपए के एसएमएस से यहां रतन टाटा के प्लांट के साथ ऑटोमोबाइल क्रांति की शुरुआत हुई थी। आज वही साणंद ग्लोबल मैप पर सेमीकंडक्टर हब के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यहां काम करने के लिए आने वाले देश-विदेश के तकनीशियनों को आश्वस्त किया कि गुजरात सरकार उन्हें श्रेष्ठ जीवनशैली तथा सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं रखेगी। पर्यावरण एवं टेक्नोलॉजी के समन्वय के बारे में चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने माइक्रोन के प्लांट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां बनाया गया ‘क्लीन रूम स्पेस’ विश्व के सबसे बड़े स्पेस में एक है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने साणंद में माइक्रोन प्लांट के लोकार्पण को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम क्षेत्र में नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज गुजरात ग्लोबल मैप पर ग्रोथ इंजन के रूप में चमका है। प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम और राज्य की उद्यमिता के कारण ही लार्ज स्केल और जेट स्पीड से इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन संभव हुआ है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दिन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि भारत ने पिछले छह दशकों से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जो स्वप्न देखा था, वह आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत संकल्प से साकार हुआ है। केवल 900 दिनों में फाउंडेशन से प्रोडक्शन तक का यह सफर ‘मोदी है, तो मुमकिन है’ के नारे को चरितार्थ करता है।

सर्जियो गोर और संजय मेहरोत्रा ने क्या कहा?
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस अवसर को भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह प्लांट केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि अमेरिकन टेक्नोलॉजी और भारतीय मैन्युफैक्चरिंग उत्कृष्टता के समन्वय का भविष्य है। उन्होंने इस अवसर पर अमेरिकी प्रशासन के सहयोग का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरा है। वहीं माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए भावुक स्वर में कहा, ‘यह केवल एक उद्घाटन समारोह नहीं, बल्कि इतिहास का एक अमर क्षण है। दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में पढ़ाई के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प से मुझे जो प्रेरणा मिली थी, आज साणंद की इस धरती पर उस संकल्प को साकार होते हुए देख रहा हूं। मुझे विश्वास था कि जो कभी नहीं बना, वह हम बना सकते हैं और आज हमने साणंद में वह कर दिखाया है।’

मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट में क्या बनेगा?
उल्लेखनीय है कि माइक्रोन के मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट में एसएसडी (सॉलिड स्टेट ड्राइव), डीआरएएम और एनएएनडी जैसे आधुनिक स्टोरेज और मेमोरी उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। ये उत्पाद विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे, क्योंकि मजबूत मेमोरी सपोर्ट के बिना एआई प्रणाली कुशलता से काम नहीं कर सकती। माइक्रोन का यह प्लांट दुनिया के सबसे बड़े और अत्यंत स्वच्छ ‘क्लीन रूम’ वाली इकाइयों में से एक है, जहां ऑपरेशन थियेटर से भी अधिक शुद्ध वातावरण में चिप की पैकेजिंग की जाती है। रोजगार के क्षेत्र में भी यह प्लांट आशा की एक नई किरण लेकर आया है। वर्तमान में यहां 2000 लोगों की टीम कार्यरत है, जो आगामी समय में बढ़कर 5000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार तक पहुंच जाएगी। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस प्लांट में दिव्यांग नागरिकों को भी ऑपरेटर एवं टेक्नीशियन के रूप में रोजगार के समान अवसर दिए गए हैं। माइक्रोन के मेगा सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन अवसर पर राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया तथा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायकों के साथ ही राज्य के मुख्य सचिव एम. के. दास, विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग के सचिव पी. भारती सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

गुजरात: राजकोट में 1500 अवैध घरों पर चला बुलडोजर, अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी बस्ती
गुजरात के राजकोट में जंगलेश्वर क्षेत्र में महानगर पालिका ने 1500 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाया। यह बस्ती अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी, जहां हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और ड्रग्स तस्करी जैसे अपराध होते थे।

गुजरात के राजकोट में सरकारी जमीन पर बसी अवैध बस्ती जंगलेश्वर के करीब पंद्रह सौ घरों पर सोमवार को महानगर पालिका ने बुलडोजर चला दिया। यह बस्ती अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी थी। अतिक्रमण रोधी इस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि यह क्षेत्र अपराधियों की शरणस्थली बन गया था। यहां से हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, ड्रग्स की तस्करी में शामिल अपराधियों की धरपकड़ की गई थी। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने चेताया है कि सरकारी जमीन पर गुजरात में कही पर भी अतिक्रमण कर गैरकानूनी गतिविधियां की गईं तो सरकार त्वरित सर्वे कराकर कार्रवाई करेगी।

जुआ के 65 अड्डे
संघवी ने बताया कि लंबे समय से राजकोट के जंगलेश्वर में अपराधी तत्वों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बीते दस वर्षों से इस इलाके में जुआ के 65 अड्डे पकड़े गए।

किस मामले में कितने आरोपी?
बीते कुछ वर्ष में जंगलेश्वर क्षेत्र से हत्या का प्रयास करने के आठ आरोपित, दुष्कर्म के 15 मामलों में 19 आरोपित, मारपीट व अशांति फैलाने के 68 आरोपित पकड़े गए। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने राज्य सरकार से मांग की है कि इन परिवारों को उजाड़ने से पहले उन अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए जिनके कारण ये अतिक्रमण किये गये।

गुजरात: मोरबी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत
गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क पर खेल रही दो साल की बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई।

गुजरात के मोरबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मोरबी जिले में अलाप रोड पर पटेलनगर सोसाइटी के पास यह हादसा हुआ। सोमवार, 23 फरवरी को सड़क पर खेल रही एक बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार से कुचलकर दो साल की बच्ची की मौत
मोरबी जिले में अलाप रोड के पास रहने वाली ये बच्ची सड़क के मोड़ पर खेल रही थी। तभी अचानक एक कार आ जाती है और उसका अगला पहिया धनश्री नाम की बच्ची को कुचल देता है।

कार ड्राइवर ने बच्ची को गाड़ी के आगे आता देख ब्रेक लगाए। गाड़ी के रुकने के साथ ही आस-पास से एक व्यक्ति बच्ची के पास आता है और उसे गोद में उठाता है।

बच्ची को कार के नीचे आता देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर से उनकी भिड़ंत हो गई। ड्राइवर की पहचान नीरवभाई महादेवभाई भोरानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।