खाना -खजाना – Live Halchal

गर्मियों में पेट को ठंडा और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखेंगे ये 5 हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट ऑप्शन
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हमारी पाचन शक्ति कम होने लगती है। तेज गर्मी के कारण भूख भी कम लगती है। ऐसे में ज्यादा ऑयली और मसाले वाला खाना खाने से सुस्ती और भारीपन महसूस होता है। इसलिए इस मौसम में हर कोई कुछ ऐसा खाना चाहता है, जो दिनभर एनर्जी दे और पेट को भी ठंडा रखे।

इसके लिए आप ब्रेकफास्ट में कुछ डिशेज बना सकते हैं, जो आपके पाचन को भी दुरुस्त रखेंगे और दिनभर थकान भी महसूस नहीं होगी। आइए जानें गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट डिशेज।

दही-चूड़ा
बिहार और उत्तर प्रदेश के घरों में दही-चूड़ा गर्मियों का सबसे पसंदीदा नाश्ता है। दही प्रोबायोटिक से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडक देता है। चूड़ा कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है जो तुरंत एनर्जी देता है। चूड़े को धोकर भिगो दें, फिर इसमें ताजा दही और थोड़ा सा गुड़ या चीनी मिलाएं।

ओट्स और चिया पुडिंग
अगर आप सुबह की जल्दबाजी से बचना चाहते हैं, तो यह नाश्ता आपके लिए बेस्ट है। ओट्स में फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। चिया सीड्स ओमेगा-3 और हाइड्रेशन का अच्छा सोर्स हैं।

रात में एक जार में दूध, ओट्स और चिया सीड्स भिगोकर फ्रिज में रख दें। सुबह इसमें अपनी पसंद के कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालकर खाएं।

मिक्स वेज पोहा
हल्का और आसानी से पचने वाला होने के कारण पोहा हर भारतीय किचन की पहली पसंद है। पोहा कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा सोर्स है। साथ ही, इसमें मिलाई गई मूंगफली और सब्जियां प्रोटीन और विटामिन्स का अच्छा सोर्स हैं। गर्मियों में आप इसमें नींबू की मात्रा बढ़ा सकते हैं, विटामिन-सी देता है और फ्रेश महसूस करवाता है।

रागी की अंबली
दक्षिण भारत का यह पारंपरिक ड्रिंक गर्मियों के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। रागी की तासीर ठंडी होती है और इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रागी के आटे को पानी में पकाकर गाढ़ा घोल बना लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें छाछ, थोड़ा नमक और बारीक कटा प्याज मिलाएं। यह नाश्ता आपको दोपहर तक हाइड्रेटेड रखेगा।

मूंग दाल चिल्ला
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता चाहिए तो मूंग दाल का चिल्ला एक शानदार विकल्प है। मूंग दाल दूसरी दालों की तुलना में बहुत हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। इसमें पनीर या कसी हुई सब्जियों की स्टफिंग करें और इसे पुदीने की चटनी के साथ खाएं। पुदीना शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है।

शेजवान चटनी रेसिपी: बाजार वाला लाल रंग और तीखापन पाने का सबसे आसान तरीका
हम अक्सर बाजार से शेजवान चटनी लाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि घर पर वो गाढ़ा लाल रंग और एकदम परफेक्ट तीखापन नहीं आ पाएगा।

क्या आप जानते हैं कि बाजार जैसी परफेक्ट शेजवान चटनी घर पर बनाना बेहद आसान है? आज हम आपको वो ‘सीक्रेट’ बताने जा रहे हैं जिससे आपकी चटनी का रंग भी एकदम चटक लाल होगा और तीखापन भी बिल्कुल बाजार जैसा लगेगा, वो भी बिना किसी केमिकल या आर्टिफिशियल कलर के।

लाल रंग और तीखेपन का असली ‘सीक्रेट’
बाजार जैसी शेजवान चटनी का सबसे बड़ा राज है मिर्च का सही चुनाव। अगर आप सिर्फ तीखी मिर्च इस्तेमाल करेंगे, तो चटनी खाई नहीं जाएगी और सिर्फ रंग वाली मिर्च से स्वाद फीका लगेगा।

चटक लाल रंग के लिए: आपको कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करना है। यह चटनी को बेहतरीन लाल रंग देती है, लेकिन ज्यादा तीखी नहीं होती।
परफेक्ट तीखेपन के लिए: कश्मीरी मिर्च के साथ तीखी सूखी लाल मिर्च (जैसे गुंटूर या नॉर्मल सूखी लाल मिर्च) को मिलाना जरूरी है। इन दोनों का सही बैलेंस ही बाजार वाला असली स्वाद लाता है।

शेजवान चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
कश्मीरी सूखी लाल मिर्च: 15-20 (बीज निकाल लें)
तीखी सूखी लाल मिर्च: 8-10 (स्वादानुसार)
लहसुन (बारीक कटा हुआ): आधा कप (शेजवान चटनी में लहसुन सबसे ज्यादा जरूरी है)
अदरक (बारीक कटा हुआ): 2 बड़े चम्मच
तेल: एक चौथाई कप (तेल थोड़ा ज्यादा लगता है, ताकि चटनी लंबे समय तक खराब न हो)
सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
सफेद सिरका : 2 बड़े चम्मच
चीनी: 1 बड़ा चम्मच (तीखेपन को बैलेंस करने के लिए)
नमक: स्वादानुसार
काली मिर्च का पाउडर: आधा छोटा चम्मच

शेजवान चटनी बनाने की आसान विधि
सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च और तीखी लाल मिर्च के डंठल तोड़ लें। अगर आप तीखापन थोड़ा कम चाहते हैं, तो तीखी मिर्च के बीज निकाल सकते हैं। अब एक बर्तन में गर्म पानी लें और दोनों तरह की मिर्च को उसमें 30 मिनट के लिए भिगो दें। जब मिर्च नरम हो जाएं, तो उन्हें पानी से निकालकर मिक्सर में पीस लें। पीसते समय आप थोड़ा सा वही पानी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें मिर्च भिगोई थी। इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
एक पैन या कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें। इन्हें धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें। ध्यान रहे, इनका रंग ज्यादा ब्राउन नहीं होना चाहिए, बस इनका कच्चापन निकल जाना चाहिए। लहसुन की खुशबू ही चटनी की जान है!
अब इस पैन में तैयार किया हुआ लाल मिर्च का पेस्ट डाल दें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर पकने दें। इसे तब तक पकाना है जब तक कि पेस्ट तेल न छोड़ने लगे। इसमें लगभग 5 से 7 मिनट का समय लग सकता है। तेल अलग होने का मतलब है कि मिर्च अच्छी तरह पक गई है और इसका रंग अब निखर कर आएगा।
जब मिर्च से तेल अलग होने लगे, तब इसमें सोया सॉस, सफेद सिरका, चीनी, नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक और पकने दें। बता दें, चीनी यहां मीठा करने के लिए नहीं, बल्कि तीखेपन और खटास को बैलेंस करने के लिए डाली जाती है।
गैस बंद कर दें और चटनी को पूरी तरह से ठंडा होने दें। लीजिए, आपकी बाजार जैसी तीखी, चटक लाल और स्वादिष्ट शेजवान चटनी बनकर तैयार है।
ठंडा होने के बाद इस चटनी को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख लें। यह चटनी आराम से 1 से 2 महीने तक बिल्कुल खराब नहीं होती। बस ध्यान रखें कि जब भी चटनी निकालें, तो सूखी और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें।

घर पर आसानी से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी फ्रेंच टोस्ट
सुबह के नाश्ते का समय दिन की शुरुआत का सबसे खास पल होता है। अगर नाश्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों हो, तो पूरे दिन की एनर्जी दोगुनी हो जाती है। ऐसी ही एक रेसिपी है फ्रेंच टोस्ट, जो दुनिया भर में ब्रेकफास्ट की फेवरिट डिश मानी जाती है।

यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है, क्योंकि इसका स्वाद मीठा भी बनाया जा सकता है और नमकीन भी।खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा समय और इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं फ्रेंच टोस्ट को एक मीठा और दूसरा नमकीन तरीकों से बनाने की आसान रेसिपी के बारे में

मीठा फ्रेंच टोस्ट

सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 4
अंडे- 2
दूध- ½ कप
चीनी- 2 बड़े चम्मच
दालचीनी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
शहद/मेपल सिरप- सर्व करने के लिए

बनाने की विधि
एक बाउल में अंडे, दूध, चीनी और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें। अब ब्रेड स्लाइस को इसमें डुबोएं, जिससे दोनों तरफ से अच्छे से कोट हो जाए। अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें और उसमें मक्खन डालें। गर्म होने पर ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।प्लेट में निकालकर ऊपर से शहद या मेपल सिरप डालें और चाहें तो कटे हुए फलों से गार्निश करें। यह मीठा फ्रेंच टोस्ट बच्चों को बहुत पसंद आता है और चाय या कॉफी के साथ बेहद लाजवाब लगता है।

नमकीन फ्रेंच टोस्ट

सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 4
अंडे- 2
दूध- ½ कप
प्याज- 1 छोटा, बारीक कटा
हरी मिर्च- 1, बारीक कटी
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
तेल/घी- सेंकने के लिए

बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में अंडे, दूध, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर फेंट लें।अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिलाएं। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को इसमें डुबोकर अच्छे से कोट करें।तवे पर हल्का तेल या घी डालकर स्लाइस को दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। नमकीन फ्रेंच टोस्ट झटपट तैयार हो जाता है और मसालेदार स्वाद के कारण यह नाश्ते में हल्का-फुल्का स्नैक भी बन जाता है।

खास टिप्स
अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं तो ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें।
बच्चों के लिए मीठे फ्रेंच टोस्ट पर चॉकलेट सिरप या फ्रूट जैम भी डाल सकते हैं।
नमकीन फ्रेंच टोस्ट में चाहें तो कद्दूकस की हुई गाजर या शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ेगी।

लंच को दें खट्टे-मीठे स्वाद का तड़का, ट्राई करें गुड़ वाली ये 6 सब्जियां
गुड़ भारतीय रसोई का ऐसा खजाना है जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखता है। खासकर जब इसे सब्जियों में डाला जाए तो सब्जी का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लाजवाब लगता है। गुड़ से बनी सब्जियां उत्तर भारत से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक बेहद पसंद की जाती हैं।

ये न सिर्फ खाने में जायकेदार होती हैं, बल्कि पाचन को दुरुस्त रखने, शरीर को एनर्जी देने और खून को शुद्ध करने में भी मदद करती हैं। आइए जानते हैं गुड़ से बनी कुछ सब्जियों के बारे में, जो आपके घर में भी हर किसी को खूब भाएंगी।

गुड़ मिलाकर बेहद स्वादिष्ट लगती हैं ये सब्जियां
कद्दू की सब्जी- उत्तर भारत में कई जगहों पर कद्दू की सब्जी में गुड़ डालकर बनाई जाती है। इसमें हींग, जीरा, अदरक-लहसुन और हल्की-सी अमचूर के साथ गुड़ डालने पर यह खट्टा-मीठा जायका देती है। ये पूरी या पराठे के साथ खूब पसंद की जाती है।
करेला गुड़ वाली सब्जी- करेले की कड़वाहट हर किसी को पसंद नहीं आती, लेकिन इसमें गुड़ डालकर पकाने से इसका स्वाद निखर जाता है। गुड़ करेला की कड़वाहट को संतुलित करता है और यह सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि डायबिटीज कंट्रोल में भी मददगार होती है।

टिंडे की सब्जी- टिंडे की सब्जी को अक्सर लोग फीका मानते हैं, लेकिन इसमें गुड़ और इमली डालकर बनाई जाए तो इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है। यह मसालेदार, खट्टा-मीठा स्वाद परिवार के हर सदस्य को पसंद आएगा।
ग्वार फली की सब्जी- गुजरात और महाराष्ट्र में ग्वार फली को गुड़ डालकर बनाया जाता है। इसमें मूंगफली पाउडर और मसालों के साथ गुड़ डालने पर यह सब्जी बेहद जायकेदार बनती है और चावल या रोटी दोनों के साथ परफेक्ट लगती है।
लौकी की सब्जी- लौकी की सब्जी को अक्सर लोग उबाऊ मानते हैं, लेकिन इसमें गुड़ और टमाटर डालकर बनाई जाए तो इसका स्वाद बदल जाता है। हल्की-सी खटास और मिठास इसे डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती है।
बैंगन की सब्जी- बैंगन की सब्जी को खासतौर पर महाराष्ट्र में गुड़ डालकर पकाया जाता है। मसालों, नारियल और मूंगफली के साथ गुड़ मिलाकर यह सब्जी गाढ़ी और लाजवाब बनती है। इसे खासकर ज्वार-भाखरी या बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है।

गुड़ से बनी ये सब्जियां सिर्फ खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इनमें खट्टे-मीठे स्वाद का ऐसा कॉम्बीनेशन मिलता है जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करेंगे। इसलिए अगली बार जब घर में कोई खास डिनर या लंच बनाना चाहें, तो इनमें से किसी एक सब्जी को जरूर ट्राई करें।

नाश्ते में झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर और टेस्टी ‘एग पैनकेक रोल’
नॉन-वेज के नाम पर सिर्फ अंडा खाने वालों लिए यह उनके बैलेंस डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। प्रोटीन के उनके मुख्य स्रोत के लिए अंडे को अलग-अलग रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, प्रोटीन से भरपूर एक ऐसी ही ब्रेकफास्ट रेसिपी बनाते हैं।

क्या चाहिए सामग्री
100 ग्राम मैदा
4 अंडे
एक कप हरा प्याज कटा हुआ
एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
4 टेबलस्पून ऑयल
25 ग्राम साबूदाने का आटा
चेडर चीज़ 2 स्लाइस
जरूरत के अनुसार पानी

इस तरह बनाएं एग पैनकेक रोल
एक बड़ा बाउल लें, उसमें मैदा, साबूदाने का आटा, मिर्च और नमक को अच्छी तरह मिला लें।
इस सूखे मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर या घोल तैयार कर लें।
तैयार बैटर में कटा हुआ हरा प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें।
एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म करें और एक बड़े चम्मच से घोल को पैन के ऊपर फैलाएं। एक बार में एक ही रोल के लिए घोल को पैन पर डालें। अब पैनकेक को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
अब अंडों को पैनकेक के ऊपर फोड़ें और फिर इसे दोनों ओर से सेक लें।
चीज के स्लाइस लेकर पैनकेक के ऊपर फैला दें और अब इस पैनकेक को रोल कर दें।
इसे गरमागरम ही सर्व करें।

एक्स्ट्रा पोषण के लिए
इस रेसिपी को थोड़ा कलरफुल और ज्यादा फाइबर युक्त बनाने के लिए इसमें शिमला मिर्च या टमाटर जैसी सब्जियां भी एड कर सकते हैं।

रेड ब्लड सेल्स बनाने में मददगार
अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन बी12 और आयरन भी मौजूद होता है, जोकि रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

इन्हें सीमित मात्रा में लेना चाहिए अंडे
अगर किसी को स्ट्रोक या दिल की बीमारियों की हिस्ट्री रही है तो उन्हें एक्सपर्ट हफ्ते में दो से तीन अंडे खाने की ही सलाह देते हैं।
अगर आपको अंडों से एलर्जी है तो आप कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स से युक्त सोया मिल्क का विकल्प चुन सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
पैनकेक रोल बनाने के दौरान अंडे को अच्छी तरह पकाएं, उसमें कच्चापन नहीं होना चाहिए।

मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही बन सकता है सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला
शाम की चाय हो या सुबह का हल्का-फुल्का नाश्ता, कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन करे तो गुजराती ‘ढोकला’ का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बाजार का ढोकला तो हम सभी मजे से खाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि घर पर बनाने से यह बाजार जैसा सॉफ्ट और जालीदार नहीं बनता।

अगर आप भी इसी परेशानी की वजह से घर पर ढोकला बनाने से बचते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी परफेक्ट और आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आपका ढोकला एकदम रुई जैसा मुलायम और स्पंजी बनेगा। आइए, बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का बिल्कुल आसान तरीका।

ढोकला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
घोल के लिए:
बेसन: 1 कप (अच्छी तरह छना हुआ)
सूजी: 1 बड़ा चम्मच (इससे टेक्सचर बहुत अच्छा आता है)
दही या नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: एक चौथाई छोटा चम्मच (ज्यादा न डालें, वरना ढोकला लाल हो सकता है)
चीनी: 1 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: 1 छोटा चम्मच
ईनो: 1 छोटा चम्मच

खट्टे-मीठे तड़के के लिए:
तेल: 2 बड़े चम्मच
राई (सरसों के दाने): 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च: 3 से 4 (बीच से चीरा लगी हुई)
कढ़ी पत्ता: 10 से 12 पत्ते
चीनी: 2 बड़े चम्मच
पानी: आधा कप
नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया और कद्दूकस किया नारियल: सजावट के लिए

ढोकला बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में छना हुआ बेसन लें। अब इसमें सूजी, नमक, हल्दी, चीनी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, एक चम्मच तेल और दही या नींबू का रस डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल में कोई गुठली न रहे और यह न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। इस घोल को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी और बेसन अच्छे से फूल जाएं।
जब तक घोल सेट हो रहा है, एक बड़े बर्तन या स्टीमर में 2 गिलास पानी डालकर उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें। जिस प्लेट या थाली में आपको ढोकला बनाना है, उसे तेल लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लें ताकि ढोकला चिपके नहीं।
15 मिनट बाद बेसन के घोल में ईनो डालें और उसके ऊपर हल्का सा पानी छिड़कें ताकि ईनो तुरंत एक्टिवेट हो जाए। अब इसे हल्के हाथों से एक ही दिशा में जल्दी-जल्दी मिलाएं। आप देखेंगे कि घोल एकदम से फूल कर हल्का और फ्लफी हो गया है। ध्यान रहे, ईनो डालने के बाद घोल को ज्यादा देर बाहर न रखें।
फूले हुए घोल को तुरंत तेल लगी हुई थाली में पलट दें और उसे उबलते हुए स्टीमर के अंदर सावधानी से रख दें। इसे ढककर मीडियम-हाई आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। 15 मिनट बाद एक साफ चाकू या टूथपिक डालकर चेक करें; अगर चाकू साफ निकलता है, तो समझ लीजिए आपका ढोकला अंदर तक पक चुका है। गैस बंद करें और थाली को बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें।
जब तक ढोकला ठंडा हो रहा है, एक छोटे पैन में तड़के के लिए तेल गरम करें। इसमें राई डालें और जब राई चटकने लगे तो कढ़ी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। अब इसमें आधा कप पानी, 2 चम्मच चीनी और नींबू का रस डाल दें। पानी में एक अच्छा उबाल आने दें ताकि चीनी घुल जाए, फिर गैस बंद कर दें।
ठंडे हो चुके ढोकले को अपने मनपसंद चौकोर आकार के टुकड़ों में काट लें। अब तैयार किए गए हल्के गर्म खट्टे-मीठे तड़के को चम्मच की मदद से पूरे ढोकले पर अच्छी तरह फैलाएं ताकि ढोकला अंदर तक सारा रसीला पानी सोख ले। आखिर में इसे बारीक कटे हरे धनिये और ताजे कसे हुए नारियल से सजाएं।
लीजिए, आपका बाजार से भी ज्यादा टेस्टी, सॉफ्ट और जालीदार ढोकला घर पर ही बनकर तैयार है। इसे अपनी मनपसंद पुदीने या धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसें और इस मजेदार स्नैक का लुत्फ उठाएं।

बच्चों के लंच में पैक करें ये हेल्दी और टेस्टी इडली चाट
बच्चो को टिफिन में हर मां कुछ ऐसा देना चाहती है जो सेहत से भरपूर हो, लेकिन बच्चे हमेशा स्वाद के पीछे भागते हैं। ऐसे में, कई बार टिफिन स्कूल से वैसा का वैसा ही वापस आ जाता है।

आज हम आपके लिए एक ऐसी मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं, जो हेल्दी भी है और इतनी टेस्टी है कि बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यह है टेस्टी ‘इडली चाट’। इसे टिफिन में ले जाने के बाद, यकीन मानिए आपका बच्चा हर दिन यही ले जाने की जिद करेगा और टिफिन बॉक्स बिल्कुल खाली होकर लौटेगा।

क्यों स्पेशल है यह इडली चाट?
अक्सर घरों में सुबह के नाश्ते के बाद कुछ इडलियां बच जाती हैं। आप उन बची हुई इडलियों का इस्तेमाल करके यह शानदार डिश बना सकते हैं। इडली चावल और दाल से बनती है, जो पचने में हल्की और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। जब हम इसमें ताजी सब्जियां और खट्टी-मीठी चटनी मिलाते हैं, तो यह एक परफेक्ट और बैलेंस मील बन जाता है।

इडली चाट बनाने के लिए सामग्री
इडली: 4-5 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
सब्जियां: 1 बारीक कटा हुआ प्याज और 1 टमाटर
एक्सट्रा स्वाद के लिए: थोड़ी-सी उबली हुई स्वीट कॉर्न या हरी मटर
चटनी और दही: 2-3 चम्मच मीठी दही, 1 चम्मच इमली की चटनी और हल्की-सी हरी चटनी
मसाले: आधा चम्मच चाट मसाला, चुटकी भर भुना जीरा पाउडर और हल्का सा नमक
गार्निश के लिए: बारीक नमकीन सेव और ताजा हरा धनिया
हल्का फ्राई करने के लिए: 1 चम्मच घी या मक्खन

इडली चाट बनाने की विधि
सबसे पहले कटी हुई इडली के टुकड़ों को एक पैन में थोड़ा सा घी या मक्खन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ऐसा करने से इडली बाहर से क्रिस्पी हो जाएगी और चाट में बहुत अच्छा क्रंच आएगा।
अब इन क्रिस्पी इडली को एक बाउल में निकाल लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, और उबले हुए स्वीट कॉर्न डाल दें। रंग-बिरंगी सब्जियां देखकर बच्चों को यह डिश बहुत अट्रैक्टिव लगेगी।
अब बारी है इसे असली ‘चाट’ का रूप देने की। इसके ऊपर अच्छी तरह फेंटा हुआ मीठा दही डालें। फिर इमली की मीठी चटनी और थोड़ी सी हरी चटनी डालें। (चूंकि यह बच्चों के लिए है, इसलिए मिर्च और तीखापन कम ही रखें)।
अब ऊपर से थोड़ा-सा चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक छिड़कें। सबसे आखिर में इसके ऊपर बारीक नमकीन सेव और ताजा हरा धनिया डालकर सजाएं।
अगर आप इसे सुबह टिफिन के लिए पैक कर रहे हैं, तो इडली को सब्जियों और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर दें, लेकिन दही और चटनी को एक छोटी सी अलग डिब्बी में पैक करें। बच्चे जब स्कूल में लंच खोलेंगे, तो वे खुद चटनी डालकर इसे एकदम ताजा और क्रिस्पी खा सकेंगे।

घर पर ट्राई करें एकदम क्रिस्पी और लच्छेदार पराठे बनाने का यह तरीका
खाने में पराठों का स्वाद ही कुछ अलग होता है। नाश्ते की टेबल हो या रात के खाने का साथ, पराठे हमेशा सभी का दिल जीत लेते हैं। खासकर अगर आपके पतिदेव को पूरी से ज्यादा पराठों का शौक है, तो आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप उनके लिए पराठे बिल्कुल परफेक्ट और परतदार बनाएं।

सोचिए, जब पराठे क एक-एक परत खुलकर मक्खन के साथ उनके सामने आएगी, तो वो न केवल खुश होंगे बल्कि आपकी तारीफें भी करते नहीं थकेंगे। आइए जानें विस्तार से कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपके पराठे बनेंगे और भी परतदार और स्वादिष्ट भी-

आटा गूंधने की कला
गेहूं के आटे में थोड़ा सा मैदा मिलाने से पराठों की परतें बढ़ती हैं और इसे गूंथते समय गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और हल्का सा नमक व 1-2 चम्मच तेल या घी मिलाएं। आटे को ज्यादा कड़ा या ज्यादा ढीला न रखें, बस इतना कि वह बेलने में आसान हो।

आटे को आराम देना
गूंथा हुआ आटा अगर तुरंत बेल लिया जाए तो पराठे सख्त बनते हैं। इसलिए आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 20-30 मिनट के लिए रख दें।

परतें बनाने का सही तरीका
परतदार पराठे की जान होती है उसकी लेयरिंग। आटे की लोई बेलकर उस पर हल्का घी लगाएं और फिर उस पर सूखा आटा छिड़कें। अब इसे रोल की तरह बेल लें या पंखे की तरह फोल्ड कर लें और फिर से गोल लोई बना लें। इस प्रॉसेज से पराठा बेलते समय ये स्वाभाविक रूप से परतदार बनता है।

बेलने और सेंकने का सही बैलेंस
पराठा बेलते समय ध्यान रखें कि वह बहुत पतला न हो और न ही बहुत मोटा। मध्यम मोटाई पराठे की परतों को खुलने में मदद करती है। तवा हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर होना चाहिए। अगर तवा बहुत गरम होगा तो पराठा बाहर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह जाएगा।

घी और तेल का चुनाव
पराठे का असली स्वाद घी में आता है, वैसे हल्के खाने के लिए तेल का ऑप्शन भी लिया जा सकता है। जब पराठा तवे पर डालें तो दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें और घी को समान रूप से फैलाएं।

स्टफिंग से बनाएं खास
पराठे अगर स्टफ्ड हों तो उनकी शान और भी बढ़ जाती है। आलू, पनीर, गोभी, मूली, पालक, मेथी या फिर चीज – जो भी स्टफिंग पसंद हो, उसे सही मसालों के साथ भरें। स्टफिंग डालते समय यह ध्यान रखें कि वह ज्यादा गीली न हो, वरना पराठा फट सकता है।

परोसने का अंदाज
गर्मागर्म पराठों को मक्खन की टिक्की, दही, अचार और हरी मिर्च के साथ सर्व करें। साथ में प्याज के स्लाइस हों तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा। कभी-कभी आप पराठों को रायते या चटनी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल चना दाल बिरयानी
बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ‘चना दाल बिरयानी’ ट्राई की है? यह डिश न सिर्फ खाने में बिल्कुल ढाबे जैसी स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी एक खजाना है।

अगर आप वेजिटेरियन हैं और कुछ चटपटा लेकिन पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। चने की दाल से आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा और चावल से इंस्टेंट एनर्जी। आइए, जानते हैं घर की रसोई में ढाबे वाला स्वाद लाने का सबसे आसान तरीका।

चना दाल बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
बासमती चावल: 1 कप (आधा घंटा भीगे हुए)
चना दाल: 1/2 कप (2-3 घंटे भीगी हुई)
प्याज: 2 (लंबे और पतले कटे हुए)
टमाटर: 2 (बारीक कटे हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
दही: 3 बड़े चम्मच (अच्छे से फेंटा हुआ)
हरी मिर्च: 2-3 (बीच से कटी हुई)
खड़े मसाले: 1 तेजपत्ता, 4 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 इंच दालचीनी, 1 चम्मच जीरा
पिसे मसाले: 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच बिरयानी मसाला
घी या तेल: 3-4 बड़े चम्मच
हरा धनिया और पुदीना: बारीक कटा हुआ
नमक: स्वादानुसार

चना दाल बिरयानी बनाने की विधि
सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को हल्का सा उबाल लें। ध्यान रहे, दाल पक जानी चाहिए लेकिन पूरी तरह से गलनी या टूटनी नहीं चाहिए। इसी तरह चावलों को भी 80% तक उबाल कर पानी निकाल लें। उबलते पानी में थोड़ा नमक और खड़े मसाले डाल दें ताकि चावलों में अच्छी खुशबू आ जाए।
एक भारी तले वाले पैन या कुकर में घी या तेल गरम करें। इसमें जीरा और बचे हुए खड़े मसाले डालें। अब बारीक कटा प्याज डालकर उसे गोल्डल ब्राउन होने तक भूनें। गार्निशिंग के लिए थोड़े से भुने हुए प्याज एक कटोरी में अलग निकाल लें।
इसके बाद, पैन में बचे हुए प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब कटे हुए टमाटर और सभी पिसे हुए मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) डाल दें। जब टमाटर नरम हो जाएं और तेल छोड़ने लगें, तो गैस की आंच बिल्कुल धीमी करके फेंटा हुआ दही और बिरयानी मसाला मिला दें।
जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए, तब इसमें उबली हुई चना दाल डालें और 2-3 मिनट तक मसाले के साथ अच्छे से भूनें। इसमें थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना भी मिला दें।
अब तैयार दाल के मसाले के ऊपर उबले हुए चावलों की एक समान परत बिछाएं। इसके ऊपर पहले से निकाला हुआ भुना प्याज, हरा धनिया, पुदीना और 1 चम्मच देसी घी डाल दें। बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह बंद करें (आप चाहें तो किनारों पर आटा भी लगा सकते हैं) और बिल्कुल धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए ‘दम’ पर पकने दें।
गरमागरम और खुशबूदार ढाबा स्टाइल चना दाल बिरयानी तैयार है। इसे खोलते ही पूरे घर में इसकी बेहतरीन खुशबू फैल जाएगी।

क्यों खास है यह बिरयानी?
प्रोटीन का पावरहाउस: चना दाल में भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है, जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है।
इंस्टेंट एनर्जी: बासमती चावल कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है। दिन भर की थकान के बाद यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है।
पाचन में आसान: इसमें इस्तेमाल किए गए खड़े मसाले और दही आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री को लगाएं काले चने, हलवा और पूड़ी का भोग
नवरात्र के नौवें दिन यानी महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन का खास महत्व है, जिसमें माता के प्रसाद के रूप में सूजी का हलवा, सूखे काले चने और गरमा-गरम पूड़ियां बनाई जाती हैं। बिना प्याज-लहसुन के बनने वाला यह सात्विक खाना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि श्रद्धा और प्रेम से बनाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

मसालेदार सूखे काले चने
सामग्री-

1 कप काले चने (रात भर भीगे हुए), अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक, हल्दी और धनिया पाउडर।

विधि-

भीगे हुए चनों को कुकर में थोड़ा नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें।
एक कड़ाही में घी गर्म करें और जीरा, कटी हुई अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर भूनें।
उबले हुए चने डालें और थोड़ा सा चनों का पानी रहने दें ताकि मसाले अच्छे से चिपक जाएं।
ऊपर से हरा धनिया डालकर पानी सूखने तक पकाएं।

दानेदार सूजी का हलवा
सामग्री-

1कप सूजी, 1 कप चीनी, 1/2 कप घी, 3 कप पानी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स।

विधि-

सबसे पहले पानी और चीनी को मिलाकर एक बर्तन में गर्म करें। सिर्फ चीनी घोलनी है। इसकी चाशनी नहीं बनानी।
कड़ाही में घी गर्म करें और सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
जब सूजी से अच्छी खुशबू आने लगे, तो धीरे-धीरे चीनी वाला पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे। लास्ट में इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे डालकर सजाएं।

फूली हुई नरम पूड़ियां
सामग्री-

2 कप गेहूं का आटा, 1 चम्मच तेल/घी, थोड़ा सा नमक (ऑप्शनल) और तलने के लिए तेल।

विधि-

आटे में थोड़ा सा घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी के आकार में बेल लें।
कड़ाही में तेल तेज गर्म करें। पूरियों को मध्यम-तेज आंच पर तलें ताकि वे गुब्बारे की तरह फूलें और नरम रहें।