मनोरंजन – Live Halchal
Priyadarshan ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ बनाते हैं ज्यादातर फिल्में?
प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने परेश रावल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राजपाल यादव के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार के साथ निर्देशक ने 6 फिल्मों में काम किया है और भूत बंगला उनकी साथ में 7वीं फिल्म है।
इन शानदार जोड़ी ने हमें ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं। इनकी गिनती आज भी कल्ट फिल्मों में होती है। अब 14 साल बाद इस जोड़ी को भूत बंगला में साथ में काम करता देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
ज्यादा सुधार करने की नहीं पड़ती जरूरत
प्रियदर्शन की फिल्मों में एक पैटर्न आपने देखा होगा कि वो ज्यादातर अक्षय कुमार को ही अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं। इसके पीछे का कारण क्या है इस पर निर्देशक ने अपनी बात साफ की। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उन्हें इन जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम करना पसंद है, जिन्हें वे अपने जाने-माने साथी कहते हैं, क्योंकि वे उन पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं क्योंकि वो उनके विजन को समझते हैं। इस वजह से उन्हें ज्यादा डायरेक्ट करने या सुधारने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
निर्देशक ने बताया कास्ट करने की वजह
प्रियदर्शन ने अपनी कास्टिंग रणनीति समझाते हुए कहा, ‘मलयालम में एक कहावत है कि जब आपके किचन में पर्याप्त मक्खन हो, तो घी की तलाश न करें।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसी तरह मुझे लगता है कि ये मेरे लिए अनमोल संपत्ति हैं जिन पर मैं भरोसा कर सकता हूं और जिन्हें मैं अपने सीन दे सकता हूं क्योंकि एक कहावत है कि जाने-माने शैतान अनजान फरिश्तों से बेहतर होते हैं। तो ये मेरे जाने-माने शैतान हैं।’
यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसका निर्माण कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। वहीं 16 अप्रैल को इसका पेड़ प्रिव्यू रखा गया है।
‘Dhurandhar 2 देखने के बाद से बेटा उदास…’, रियल लाइफ चौधरी असलम की पत्नी नौरीन का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर शुरू से ही रिएक्शन दे रही हैं। नौरीन ने बताया कि जब उनके बच्चों ने धुरंधर देखी तो उनका क्या रिएक्शन था।
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्में हैं। इस फिल्म में कई किरदार रियल लाइफ कैरेक्टर से इंस्पायर्ड है जिनमें से एक एसपी चौधरी असलम (SP Chaudhary Aslam) भी है। यह किरदार पर्दे पर संजय दत्त ने उतारा।
पति के सीन पर भड़कीं नौरीन
रियल लाइफ चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में धुरंधर 2 को देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि उनका बेटा काफी उदास है। जब नौरीन से पूछा गया कि क्या उन्होंने धुरंधर 2 देखी। तो उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें फिल्म भेजी थी और उन्होंने उसे देखा।
नौरीन ने बताया कि चौधरी असलम का गेटअप-सेटअप वैसा ही था। जब फिल्म में ब्लास्ट सीन दिखाया गया था तो वह एक पल के लिए थम गई थीं। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “बाकी चौधरी असलम न बिकता है और ना गद्दार। अगर बिकता और गद्दार होता तो सबके बीच में होता।”
धुरंधर के चलते उदास हुआ बेटा
मेरा बड़ा बेटा बहुत उदास था। उसने कहा कि मम्मा आप किसी भी चैनल या टीवी पर बयान न दें। जो आपको कार्रवाई करनी है, वो आप करें। इन्होंने हमारे बाप को क्या दिखाया है। हमारे बाप की कुर्बानियां हैं। वो जान देकर इधर से गुजरे हैं, वह जान बचाकर भागे नहीं हैं। बच्चों का दिल तो दुखता है ना। नेगेटिव चीजें भी हैं।
नौरीन असलम ने यह भी कहा कि वह फिल्म में चौधरी असलम को नेगेटिव तरीके से दिखाए जाने को लेकर लीगल एक्शन ले सकती हैं। अब कुछ कन्फर्म नहीं है।
Ramayana की आलोचना पर आया Hrithik Roshan का रिएक्शन
मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) को टीजर रिलीज के बाद से ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के VFX को लेकर आलोचना भी हो रही है।
अब ऋतिक रोशन ने रामायण के VFX की आलोचना पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। ऋतिक ने रणबीर कपूर की फिल्म के सपोर्ट में अपनी बात रखी है।
खराब वीएफएक्स पर बोले एक्टर
ऋतिक रोशन ने रामायण की आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और कहा है कि सबका VFX दिखाने का स्टाइल अलग होता है। ऋतिक ने लिखा, “हां, खराब VFX होते हैं। कभी-कभी वे इतने खराब होते हैं कि उन्हें देखना तक मुश्किल हो जाता है। खासकर मेरे लिए और तब तो और भी ज्यादा, जब वह कोई ऐसी फिल्म हो जिसका मैं खुद हिस्सा रहा हूं।”
VFX को लेकर ऑब्सेस्ड हैं ऋतिक रोशन
ऋतिक ने कहा, “11 साल की उम्र में लंदन की एक यात्रा के दौरान मैंने फिल्म ‘Back to the Future’ देखी थी और उस फिल्म ने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मुझे इसका जुनून सवार हो गया। मैं अपने पिताजी के VHS प्लेयर के साथ बैठकर, एक-एक फ्रेम को पॉज-प्ले करके तब तक देखता रहता, जब तक कि वह प्लेयर खराब नहीं हो गया।”
महीनों तक किया था इंतजार
ऋतिक रोशन ने कहा, “मैंने अपनी पॉकेट मनी से ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ से ‘इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक – द आर्ट ऑफ स्पेशल इफेक्ट्स’ नाम की एक किताब ऑर्डर की और जुहू पोस्ट ऑफिस में उसके आने का महीनों तक इंतजार किया। वह मेरी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था। जब मैंने उस किताब को खोला था, तो उसकी महक मुझे आज भी याद है। उसके बाद और भी कई किताबें आईं।”
रामायण के सपोर्ट में बोले ऋतिक
ऋतिक रोशन ने उन फिल्मों का जिक्र किया जिसने उन्हें प्रेरित किया। अभिनेता ने कहा, “आज हमारे बीच कुछ खास लोग- जैसे ‘कल्कि’, ‘बाहुबली’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्में बनाने वाले (और हां मेरे पापा भी, जिन्होंने ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ बनाई)- मेरे हीरो हैं। उनमें वह हिम्मत और दूरदृष्टि है कि वे कुछ ऐसा कर सकें जो पहले कभी नहीं हुआ और यह सब सिर्फ सिनेमा के प्रति उनके प्यार की वजह से है, ताकि हम यानी दर्शक कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो हमने पहले कभी नहीं देखा। मेरी नज़र में, उन्होंने अपना सारा पैसा और सालों की मेहनत इसलिए दांव पर लगा दी, ताकि कोई और 11 साल का बच्चा भी ठीक वैसा ही महसूस कर सके जैसा मैंने किया था।”
रामायण में VFX दिखाने का तरीका अलग
ऋतिक रोशन ने कहा कि वीएफएक्स हैवी फिल्म बनाने के लिए सालों की मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी कहा, “मेरी छोटी सी समझ के हिसाब से, जितना मैंने सीखा है, मेकर्स अपनी सोच को पर्दे पर उतारने के लिए अलग-अलग VFX स्टाइल्स अपनाते हैं। यह कॉमिक्स या एनिमेशन जैसा ही है – कुछ लोग ANIME स्टाइल पसंद करते हैं, लेकिन वह ‘स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’ जितना रियलिस्टिक नहीं होता। आप एक स्टाइल को दूसरे से ज्यादा पसंद कर सकते हैं, लेकिन कोई भी स्टाइल गलत नहीं है।”
ऋतिक रोशन ने हॉलीवुड से की तुलना
ऋतिक रोशन ने आगे कहा, “इसी तरह VFX वाली फिल्में ‘फोटोरियलिस्टिक’ (इनविजिबल) VFX वाली हो सकती हैं, जहां आपको VFX बिल्कुल भी नजर नहीं आता। जैसे जेम्स बॉन्ड, डाई हार्ड, वॉर 1 जैसी बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों में होता है या फिर मेकर्स कहानी कहने के लिए स्टाइलिश VFX अपना सकते हैं, जो ज्यादा जादुई होता है। इसमें कभी-कभी रंग ज्यादा चमकीले होते हैं, लाइटिंग नॉन-रियलिस्टिक होती है और विज़ुअल्स जान-बूझकर खूबसूरत पेंटिंग्स जैसे बनाए जाते हैं। जैसे ‘300’, ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी फिल्मों में होता है।”
मेकर्स के सपोर्ट में क्या बोले ऋतिक
ऋतिक रोशन ने लिखा, “खराब VFX तब होता है, जब फिल्म ‘फोटोरियलिज्म’ का वादा तो करती है लेकिन उसे पूरी तरह से निभा नहीं पाती। फिजिक्स या ग्रैविटी में एक छोटी सी चूक भी पूरे भ्रम को तोड़ सकती है। या फिर वादा तो स्टोरीबुक स्टाइल का होता है, लेकिन वे उसे इतना खूबसूरत, कलात्मक या दिव्य नहीं बना पाते कि वह दर्शकों को बांध सके। लेकिन यह कहना कि ‘स्टोरीबुक स्टाइल’ फोटोरियलिस्टिक नहीं लग रहा है – सही नहीं है। क्योंकि उसे वैसा बनाया ही नहीं गया है।”
आखिर में ऋतिक ने कहा, “और आप किसी मेकर की सिर्फ इसलिए आलोचना नहीं कर सकते, क्योंकि उसने एक खास स्टाइल चुना है जबकि आपको कोई दूसरा स्टाइल पसंद है। यह सही नहीं है। तो कभी-कभी जब आप कहते हैं कि VFX खराब है तो हो सकता है कि वह बस एक ऐसा स्टाइल हो, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी? तो अगली बार, सिर्फ यह मत पूछिए कि क्या यह असली लग रहा है? बल्कि पहले यह पूछिए कि क्या यह कहानी के लिए सही है? क्या यह मुझे वही महसूस करवा रहा है, जो मेकर मुझे महसूस करवाना चाहता था?”
पति Raghav Chadha को परिणीति चोपड़ा पर हुआ गर्व, नई शुरुआत पर जताई खुशी
परिणीति चोपड़ा ने एक नई शुरुआत की है जिसके बाद राघव चड्ढा अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने और उनका सपोर्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
दरअसल, परिणीति चोपड़ा अपना चैट शो शुरू कर रही हैं। मॉम टॉक्स के नाम से यह टॉक शो जी5 पर स्ट्रीम होगा। परिणीति ने एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है।
परिणीति चोपड़ा ने शुरू किया नया शो
परिणीति चोपड़ा के चैट शो का पहला एपिसोड भी जारी हो गया। इस चैट शो में मदरहुड के बारे में बात की जाएगी। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की, फैंस और सेलिब्रिटीज उनकी तारीफों में जुट गए। अब परिणीति के इस नए चैप्टर को लेकर राघव चड्ढा का भी रिएक्शन आया है।
बीवी के सपोर्ट में उतरे राघव चड्ढा
राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बीवी का सपोर्ट करते रहेंगे। परिणीति के पोस्ट पर राघव ने कमेंट किया, “बहुत गर्व है। बधाई हो। हमेशा तुम्हारे साथ हूं।” राघव के अलावा वरुण धवन ने भी परिणीति का सपोर्ट किया।
डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए राघव
राघव चड्ढा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया। राजनीतिक जगत में इस मामले को लेकर काफी हलचल है। परिणीति लगातार अपने पति का सपोर्ट कर रही हैं।
परिणीति चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी में हैं। वह अपकमिंग सीरीज तलाश: अ मदर्स सर्च में नजर आएंगी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके अलावा वह मां बनने के बाद मॉम टॉक्स को भी लॉन्च कर रही हैं।
Maamla Legal Hai Season 2 में दमदार किरदार के साथ लौट आया ‘विश्वास’
पिछले साल प्रदर्शित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी में केंद्रीय भूमिका अभिनीत करने वाले अभिनेता अनंत जोशी को खूब सराहना मिली थी। अब वह आज से नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हो रही वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन में एक बार फिर विश्वास की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने बातचीत की।
‘पिछले सीजन में ही पिच हो गई थी तैयार’- अनंत जोशी
फिल्मकारों का मुझमें विश्वास जागा है-अनंत
फिल्म अजेय को मिली सराहना के बाद जीवन में आए बदलावों को लेकर अनंत कहते हैं, “बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं हुए, हां इतना है कि अब फिल्मकारों और दर्शकों का मुझमें एक विश्वास जगा दिखता है। एक भरोसा बना है कि यह मुश्किल भूमिकाएं भी निभा लेगा।”
योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया को लेकर अनंत हंसते हुए कहते हैं, ‘मेरी उतनी बड़ी पहुंच नहीं है। मुझे मेरे दर्शकों की ही प्रतिक्रिया मिलती है, अभी तक योगी जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।”
अनंत बोले-इंडस्ट्री में चलते रहना है जरूरी
बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में स्वयं को स्थापित कलाकारों की सूची का हिस्सा मानने को लेकर अनंत कहते हैं, “हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्थापित होने जैसा कोई पैमाना नहीं है। हर प्रोजेक्ट आपके अलग पहलू को लोगों के सामने लाता है। कलाकार की आरजू (इच्छाएं) तो बढ़ती रहती हैं, इसलिए बतौर कलाकार कहीं स्थापित हो पाना मुश्किल होता है। हमारी इंडस्ट्री में स्थापित होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है चलते रहना है। हां, जब कभी-कभी सामने से कोई आपके डायलॉग या किसी एक्शन से आपको किसी भूमिका की याद दिलाते हैं, तो महसूस होता है कि वो पात्र जरूर लोगों के मन में स्थापित हो गया है।”
7 किताबों पर बन रही Harry Potter Series में दिखेगी नई कहानी
महज एक सप्ताह के भीतर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा है बस उस जादू की जो एक बार फिर छाने को तैयार है। दशकों तक किताबों और फिल्मों के जरिए जादुई दुनिया का एहसास कराने वाले हॉगवर्ट्स स्कूल के दरवाजे एक बार फिर खुल चुके हैं, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि आपके लिविंग रूम की टीवी स्क्रीन पर।
एचबीओ ओरिजनल हैरी पॉटर सीरीज (Harry Potter Series) का प्रीमियर क्रिसमस 2026 में होने जा रहा है। हाल ही में जारी हुए पहले टीजर ने दुनिया भर में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। टीजर सामने आने के महज 48 घंटों के भीतर इसे 277 मिलियन से अधिक बार देखा गया, जो एक नया रिकार्ड है।
हैरी पॉटर सीरीज में खुलेंगे अनकहे पन्ने
इस सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा इसकी नई स्टार कास्ट को लेकर है। फिल्मों के विपरीत, जहां समय की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण उपकथाओं को छोड़ दिया गया था, यह सीरीज प्रत्येक किताब को एक पूरे सीजन के रूप में पेश करेगी। इसका मतलब है कि प्रशंसक अब उन बारीकियों और किरदारों को देख पाएंगे जो फिल्मों में जगह नहीं बना पाए थे।
क्यों सीरीज स्वीकार नहीं कर पा रहे लोग?
सात किताबों पर आधारित सात सीरीज में बनने वाली इस सीरीज को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ इसको लेकर निराश हैं, क्योंकि इस फिल्म से जुड़ी यादों को लेकर लोग इस नएपन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं कुछ इसे नई पीढ़ी के साथ अपनी एक खास चीज साझा करने जैसा मान रहे हैं।
हैरी पॉटर की स्टार कास्ट
टीजर में नई ‘गोल्डन ट्रायो’ की पहली झलक मिली है, जिसमें हैरी पाटर की भूमिका में डोमिनिक मैकलागिन, रॉन वीज्ली की भूमिका में एलेस्टेयर स्टाउट और अराबेला स्टैंटन हरमायनी ग्रेंजर के किरदार में दिखेंगी।
कब रिलीज होगी हैरी पॉटर सीरीज
दिसंबर 2026 में क्रिसमस के मौके आने को तैयार इस सीरीज को लेकर मेकर्स का मानना है कि हैरी पॉटर और क्रिसमस का पुराना नाता है, इसलिए यह सीरीज क्रिसमस पर प्रशंसकों के लिए बेहतरीन तोहफा साबित होगी।
रणबीर की Ramayana में दिखेगा नया अध्याय
रणबीर कपूर की अपकमिंग Mythological फिल्म रामायण टीजर रिलीज के बाद से खूब चर्चा बटोर रही है। इस बीच लोग इस जद्दोजहद में है कि आखिर इस रामायण में क्या अलग होगा?
आपको बता दें कि अब तक रामायण पर जितने भी शो या फिल्में बनी हैं, उनका अधिकांश हिस्सा वाल्मीकि रामायण से प्रेरित रहा है लेकिन इस नितेश तिवारी की यह फिल्म कई मायनों में इन सबसे थोड़ी अलग होने वाली है।
रणबीर कपूर की रामायण में क्या होगा अलग?
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया कि उनकी फिल्म बाकियों से कैसे अलग है। उन्होंने कहा, ‘वाल्मीकि रामायण समेत कई ग्रंथों का अध्ययन किया। इस फिल्म का उद्देश्य युवा पीढ़ी को इससे जोड़ना है और इसे एक सुपरहीरो फिल्म की तरह महसूस कराना है। इसीलिए इसके वुजुअल इफेक्ट्स और वीएफएक्स पर खास तौर पर काम किया गया है और इसके लिए अंतर्राष्ट्रिय लेवल के आर्टिस्ट शामिल किए गए हैं’।
यह फिल्म आठ बार ऑस्कर विनर प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डीएनईजी और साउथ स्टारर यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन के कोलेबोरेशन से बना गई है।
अब तक की सबसे महंगी फिल्म
रामायण (Ramayana) को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म की कहानी स्क्रीनराइटर श्रीधर राघवन ने लिखी है और इसका म्यूजिक ए आर रहमान और हंस जिमर ने दिया है।
रामायण के बारे में
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी मां सीता, यश, रावण के रूप में, सनी देओल, हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म दो पार्ट में बन रही है, पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगा।
Raghav Chadha को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू
बीते 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इसके बाद से एक पॉलिटिकल डिबेट छिड़ गया है। कई लोगों ने इस मामले में राघव को सपोर्ट किया है।
इनमें से एक नाम दिशा पाटनी की बहन खुशबू का है। खुशबू ने राघव चड्ढा को सलाह दी कि वो अपनी खुद की एक पार्टी लॉन्च करें। पार्टी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे देश के लिए जरूरी अहम मुद्दे नहीं उठा रहे थे।
राघव ने जारी किया वीडियो संदेश
इसके बाद राघव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘जब-जब मुझे संसद में बोलने का मौका मिला, मैंने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए। हो सकता है कि मैं ऐसे मुद्दे उठाता हूं, जिन पर आमतौर पर बात नहीं होती। लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?’
आप नेता ने सीधे पार्टी पर किया वार
राघव चड्ढा ने अपने पूरे वीडियो में अपने द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने अपने संदेश को ‘Silenced, Not Defeated’ शीर्षक देते हुए इसे सीधे ‘आम आदमी’ के नाम संबोधित किया। इस वीडियो पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने रिएक्ट किया है।
खुशबू ने लिखा- ‘राघव जी, आप एक पढ़े लिखे, सुलझे नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाएं। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद।’
इन सामाजिक मुद्दों पर की थी बात
बता दें कि राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया गया है और अब ये जिम्मेदारी पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दी गई है। हाल के हफ्तों में, चड्ढा ने संसद में कई मुद्दे उठाए थे, जिनमें उड़ान में देरी, जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी बॉय से जुड़े मुद्दे, परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप और कानूनी मेटरनिटी लीव जैसे जरूरी विषय शामिल थे। हालांकि इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व ने इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया और उन दावों का खंडन किया है कि चड्ढा को पार्टी के सांसद कोटे के तहत राज्यसभा में बोलने से रोका गया था।
ऑस्कर की तैयारी में रणबीर कपूर की Ramayana
हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सुपरस्टार रणबीर कपूर की भगवान राम की भूमिका में पहली झलक देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर उनके लुक े अलावा फिल्म की वीएफएक्स विजुअल की भी काफी तारीफ हो रही है।
साथ ही रामायण के टीजर में मेकर्स ने इस बात का खुलासा भी किया है। 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली वीएफएक्स कंपनी ने इस बॉलीवुड फिल्म को तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी कंपनी है।
ऑस्कर के लिए रामायण की तैयारी
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमिल मल्होत्रा की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। जिसका बड़ा कारण हॉलीवुड सिनेमा की पॉपुलर वीएफएक्स कंपनी DNEG का इसमें शामिल होना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड लेवल का ब्रिटिश विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) एनिमेशन और स्टीरियो कन्वर्जन स्टूडियो का नाम DNEG है।
इस वीएफएक्स कंपनी की स्थापना साल 1998 में हुई थी। लंदन, मुंबई और लॉस एंजिल्स सहित दुनियाभर में इस कंपनी के स्टूडियोज मौजूद हैं। हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन जैसे कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के लिए मशहूर इस स्टूडियो की ऑस्कर विनर फिल्मों में अपनी भागीदारी दी है, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-
ओपेनहाइमर (Oppenheimer)
ड्यून (Dune)
टेनेट (Tenet)
इंटरस्टेलर (Interstellar)
ब्लेड रनर 2049 (Blade Runner)
इनसेप्शन (Inception)
इनके अलावा अन्य कई हॉलीवुड फिल्मों में DNEG ने अपने VFX का कमाल दिखाया है। साल 2011 से लेकर अब तक ये वीएफएक्स स्टूडियो कुल 8 ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता चुका। इसके अलावा DNEG ने ड्यून- पार्ट 2 के लिए बाफ्ता अवॉर्ड्स जीतकर कामयाबी का परचम लहराया है।
अब ये विदेशी वीएफएक्स कंपनी रणबीर कपूर स्टारर रामायण में अपने जादू दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर देखने के बाद ये साफ लग रहा है कि DNEG ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के अपने रिकॉर्ड को कायम रखेगी और हो सकता है कि वह हिंदी फिल्म रामायण के लिए ये कारनाम करती हुई नजर आ सकती है।
दीवाली पर रामायण होगी रिलीज
रामायण का फर्स्ट लुक टीजर देखने के बाद हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इस साल दीवाली 2026 पर रामायण पार्ट-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि पार्ट-2 अगले साल दीवाली पर आएगा।
अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) की माता सुवर्णलता का 30 मार्च को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। इस समाचार की पुष्टि अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने की।
बुरी तरह ट्रोल हुए प्रकाश राज
ईसाई रीति-रिवाजों से किया था अंतिम संस्कार
एक्टर ने दिया करारा जवाब