बॉलीवुड – Live Halchal

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर सारा अर्जुन पहुंची उज्जैन
एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में ‘धुरंधर 2’ फिल्म में नजर आईं थीं। फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें लोगों से खूब प्यार मिला। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 1,052.26 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद सारा ने उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिए। भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं।

बुलावा आया और मैं यहां आ गई
उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यहां आने का बुलावा आया और फिर मैं यहां आ गई। इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई नहीं है। मैं बहुत खुश हूं, बहुत आनंद आ रहा है।’

‘धुरंधर 2’ के बारे में
बता दें कि सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी होती हैं। इससे पहले भी सारा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने बचपन में कई फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर भी अभिनय किया था।

हालांकि ‘धुरंधर’ में उन्होंने पूरी तरह लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय किया और लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा। ‘धुरंधर 2’ में उनके अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।

क्या ‘धुरंधर 2’ की सफलता का असर ‘भूत बंगला’ की रिलीज पर पड़ेगा?
अक्षय कुमार ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया की सराहना की है। अक्षय ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज पर राय पेश की है।

अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि फिल्म समीक्षकों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी खूब तारीफ की है। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को लेकर अपनी राय दी है।

‘भूत बंगला’ की रिलीज लेकर अक्षय की राय
जब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ आजकल की एक्शन फिल्मों की लहर का जवाब है, तो अक्षय ने कहा कि उन्होंने किसी ट्रेंड का पीछा नहीं किया। उनका पूरा फोकस कहानी को मजबूत बनाने पर था। अक्षय ने कहा, ‘धुरंधर दर्शकों के लिए एक्शन और रियलिस्टिक फिल्म है, जबकि ‘भूत बंगला’ पूरी फैमिली के लिए हॉरर कॉमेडी है। हमारे लिए अच्छी बात है कि अलग-अलग तरह की फिल्में चलें। इससे पूरा फिल्म उद्योग मजबूत होता है।’

अक्षय ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि ‘धुरंधर 2’ इतना अच्छा बिजनेस कर रही है। अक्षय ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने इतने सारे दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया मुकाम दिया है। आमतौर पर तीन हफ्ते काफी होते हैं, यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर फिल्में अच्छी चलेंगी तभी हम सबके लिए काम के अवसर बढ़ेंगे।’

कब रिलीज हो रही है ‘भूत बंगला’
फिल्म ‘भूत बंगला’ एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। यह प्रियदर्शन की पुरानी फिल्म ‘भूल भुलैया’ के बाद अक्षय कुमार की दूसरी हॉरर कॉमेडी है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ के अलावा ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ पर भी साथ काम कर रहे हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट में ‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह के मामले पर अप्रैल में सुनवाई
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच फिल्म ‘कांतारा’ की मिमिक्री से जुड़े विवादित मामले की सुनवाई आज मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में हुई है।

इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर रणवीर सिंह खूब वाहवाही लूट रहे हैं। अपने किरदार के लिए भी उन्हें खूब तारीफ मिल रही हैं। दूसरी तरफ रणवीर सिंह के फिल्म ‘कांतार’ की मिमिक्री से जुड़े मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। शिकायतकर्ता के वकील की तरफ से कुछ आपत्ति जताई गई हैं। शिकायतकर्ता के वकील का कहना है कि रणवीर सिंह ने मामले में दिल से माफी नहीं मांगी। मामले की अगली सुनवाई अब अप्रैल में होनी है। इस बीच आज मंगलवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने क्या कहा?

माफी मांगने चामुंडी मंदिर जाएंगे रणवीर?
‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में फंसे एक्टर रणवीर सिंह 10 अप्रैल को कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगेंगे। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान, उनके वकील ने प्रस्ताव दिया कि एक्टर खुद जाकर माफी मांगने के लिए मैसूर के चामुंडी मंदिर भी जाने को तैयार हैं। ऐसा तब हुआ, जब शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने माफी पर सवाल उठाते हुए इसे असंवेदनशील और महज एक औपचारिकता बताया। उन्होंने दलील दी कि रणवीर सिंह ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर माफी पोस्ट की थी। ज़ुबानी तौर पर माफी नहीं मांगी। इससे ऐसा लगा कि यह कदम सच्ची पछतावे से ज्यादा एक औपचारिकता जैसा था।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी थी माफी
आज मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने मामले को स्थगित कर दिया। अब अगली सुनवाई 10 अप्रैल के लिए तय की गई है। बता दें कि बीते साल नवंबर में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी द्वारा ‘कांतारा’ फिल्म में निभाए गए ‘दैव’ के किरदार से प्रेरित एक दृश्य की मिमिक्री की थी। इसके बाद ‘दैव’ परंपरा के कुछ अनुयायी नाराज हो गए। इसके बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मामले में माफी मांगी थी।

मंदिर जाकर माफी मांगने को तैयार एक्टर
रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर साझा की गई सार्वजनिक माफी को शिकायतकर्ता ने औपचारिक बताया है। इसके बाद आज सुनवाई के दौरान रणवीर की तरफ से सीनियर एडवोकेट साजन पूवैया ने कहा कि रणवीर माफी मांगते हुए एक हलफनामा दायर करेंगे। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि इस मामले में उन्हें यानी रणवीर सिंह को हमेशा पछतावा होना चाहिए। वहीं, शिकायतकर्ता के वकील सिजी मलायिल ने कहा, ‘वह पछतावा सच्चा होना चाहिए’। रणवीर सिंह की वकील की तरफ से कहा गया कि अभिनेता कोर्ट के सामने माफी मांगने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही आदेशों के आधार पर मंदिर भी जाएंगे।

तनुश्री दत्ता ने इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा, कहा- ‘नई एक्ट्रेसेस को Prostitution में धकेल…’
तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) एक पॉपुलर भारतीय अभिनेत्री और पू्र्व मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 रह चुकी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिनमें आशिक बनाया आपने, चॉकलेट, ढोल, भागम भाग आदि शामिल हैं।

तनुश्री अभी काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और फिलहाल एकांत का जीवन जी रही हैं। इसके अलावा वो आध्यात्मिक मार्ग पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गई हैं। एक्ट्रेस को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाता जाता है। बीते दिनों साल 2018 में #Metoo आंदोलन के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में कई सारी बातें खुलेआम बोली थीं।

न्यूकमर्स के साथ किया जाता है बुरा बर्ताव
अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के काले सच को उजागर करने की कोशिश की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक पॉडकास्ट को दिए इंटव्यू में तनुश्री ने कहा कि कुछ न्यूकमर्स को पहले उनकी तारीफ करके लालच दिया जाता है और बाद में कठिन परिस्थितियों में उन्हें छोड़ दिया जाता है।

एक्ट्रेस ने कहा- हैंडसम है, ब्यूटी है। तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है। टैलेंट है या नहीं आए तो हैं। सबको कोई न कोई कॉम्पलीमेंट देने वाला मिल ही जाता है। आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे। एक्ट्रेस ने बताया कि ये तारीफ ही आपको आगे बड़े जाल में फंसाती है।

एक्ट्रेस ने किया काले सच का खुलासा
तनुश्री ने कहा कि मुझे ये प्लेटफॉर्म मिला है और मैं चार भी जिंदगियां बचा लूं, तो मेरे लिए बहुत है। बहुत सार लड़के-लड़कियां यहां आते हैं। वो एब्यूज होते हैं और फिर फेंक दिए जाते हैं। तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ितों को इससे भी बदतर स्थिति में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं। कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपना शहर वापस चले जाते हैं।’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये कहानियां शायद ही कभी सार्वजनिक होती हैं क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही उजागर करता है।

‘मुस्लिम या तो आतंकवादी या फिर गैंगस्टर…’, Dhurandhar देख आदित्य धर पर भड़कीं स्वरा भास्कर की मां!
धुरंधर द रिवेंज से पहले स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर का एक हालिया बयान चर्चा में आ गया है।

हाल ही में फिल्म स्कोलर इरा भास्कर ने आदित्य धर निर्देशित धुरंधर की आलोचना की। साथ ही उन्होंने आदित्य धर की आइडियोलॉजी पर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि आदित्य की आइडियोलॉजी हमेशा से हिंदुत्व को लेकर रही है।

आदित्य धर पर इरा भास्कर का बयान
यूट्यूब चैनल कारवां-ए-मोहब्बत में इरा भास्कर ने धुरंधर में मुस्लिमों और पाकिस्तानियों को वॉयलेंट दिखाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं आपको धुरंधर का उदाहरण देती हूं जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कमा रही है। चूंकि यह इस तरह का सबसे ताजा उदाहरण है और बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे एक ऐसे फिल्ममेकर (आदित्य धर) ने बनाया है जो हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से विश्वास रखते हैं।”

धुरंधर में मुस्लिमों को वॉयलेंट दिखाने पर नाराज
इरा भास्कर की मां ने फिल्म में मुस्लिमों को वॉयलेंट दिखाने पर कहा, “यह बहुत ज्यादा वॉयलेंट है। इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा की सोच को बढ़ावा देती है,जिसके अनुसार मुसलमान बहुत हिंसक लोग होते हैं। पाकिस्तान एक बहुत हिंसक देश है। वहां आपको कोई भी नॉर्मल मुसलमान नजर नहीं आता। हर कोई या तो आतंकवादी है या फिर गैंगस्टर।”

सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताने पर बोलीं इरा भास्कर
धुरंधर को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया था। इस पर इरा भास्कर ने कहा, “यह एक काल्पनिक फिल्म है, जो कथित तौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह चुनिंदा है, जैसा कि ये सभी फिल्में होती हैं। यह सिर्फ चुनिंदा तौर पर वही चीजें चुनेगी जिन्हें किसी खास विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए एक साथ जोड़ा जा सके।” आलोचना के साथ-साथ इरा भास्कर ने धुरंधर की तारीफ भी की। उन्होंने फिल्म के तकनीक की तारीफ की है।

प्रकाश झा लेकर आ रहे 16 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल
साल 2010 में प्रकाश झा की फिल्म आई थी नाम था ‘राजनीति’ (Rajneeti)। इस मूवी को बॉलीवुड की कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त है। इसकी दमदार कहानी, शानदार संगीत और विशाल स्टार कास्ट ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया।

प्रकाश झा ने क्या दिया अपडेट?
फिल्म में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, सारा थॉम्पसन और नसीरुद्दीन शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर अपडेट दिया है। स्क्रीन से बातचीत में प्रकाश ने बताया कि बहुत जल्द फिल्म का सीक्वल आ जाएगा और वो इस पर काम भी कर रहे हैं।

इस दौरान प्रकाश झा से रणबीर कपूर के उस बयान के बारे में भी बात की गई जिसमें उन्होंने कहा था कि वे ‘राजनीति’ में अपने अभिनय से संतुष्ट नहीं थे।

रणबीर को अच्छा नहीं लगा था अपना रोल
फिल्म निर्माता ने जवाब दिया,”एक अच्छा अभिनेता हमेशा अपने काम की समीक्षा इसी तरह करता है। यह उसकी बुद्धिमत्ता है, उसकी अपनी व्याख्या है, और मैं इसकी सराहना करता हूं। उस समय उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। बेशक, एक अभिनेता, निर्देशक या लेखक के रूप में, जब आप अपने काम को दोबारा देखते हैं, तो अक्सर आपको लगता है कि आप और बेहतर कर सकते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छा काम किया, और निश्चित रूप से बेहतर करने की गुंजाइश हमेशा रहती है।”

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
बता दें कि पहले भी राजनीति के 15 साल पूरे होने पर प्रकाश झा ने इसके सीक्वल पर हिंट दिया था। निर्देशक ने कहा कि राजनीति की यात्रा तो अनवरत है, चलती ही रहती है। राजनीति 2 के लिए हमारे पास हमेशा से प्लान था। वहीं बात रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो एक्टर के पास इस समय संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर और नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 है।

Oscars में 30 नॉमिनेशंस, ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगाई झड़ी…
एक और ऑस्कर्स (Oscars 2026) होस्ट होने वाला है और दूसरी ओर हॉलीवुड से एक शॉकिंग न्यूज आ रही है। हजारों करोड़ कमाने वाली फिल्मों का निर्माण कर चुकी प्रोडक्शन कंपनी वॉर्नर ब्रोस (Warner Bros) पर अब किसी और कंपनी का अधिकार होने वाला है।

102 साल पुराने वॉर्नर ब्रोस ने सैकड़ों फिल्में बनाईं जिसने हॉलीवुड को एक नया मुकाम दिया। 90 के दशक में टाइम वॉर्नर ने प्रोडक्शन हाउस का अधिकांश हिस्सा एक नई लिमिटेड पार्टनरशिप वाली कंपनी TWEC को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि, 2003 में टाइम वॉर्नर ने सारे अधिकार वापस ले लिए।

पैरामाउंट के साथ वॉर्नर ब्रोस की बड़ी डील
अब 23 साल बाद एक बार फिर वॉर्नर ब्रोस पर संकट आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वॉर्नर ब्रोस को पैरामाउंट टेक ओवर करने जा रहा है। दोनों कंपनियों के बीच 110 अरब डॉलर की डील हुई है। इससे पैरामाउंट स्काईडांस का वॉर्नर ब्रोस पर पूरा अधिकार होगा।

डील से आम कर्मचारी को खतरा
‘इंटरनेशनल ब्रदरहुड ऑफ टीमस्टर्स’ ने इस हफ्ते अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को बताया कि पैरामाउंट स्काईडांस (PSKY) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) के बीच प्रस्तावित विलय से पूरे देश में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक सीधा खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे की जद में लगभग 15,000 ‘मोशन पिक्चर टीमस्टर्स’ (आम कर्मचारी) भी शामिल हैं।

टेक ओवर के बाद खत्म हो जाएगा अधिकार?
वेबसाइट ‘IndieWire’ के वरिष्ठ बिजनेस रिपोर्टर ब्रायन वेल्क का कहना है कि वार्नर ब्रदर्स के लिए यह समय बेहद रोमांचक है। पूरी संभावना है कि वे अपनी इन दो फिल्मों में से किसी एक के जरिए ‘बेस्ट पिक्चर’ का ऑस्कर जीतेंगे। इसके बावजूद हमें यह नहीं पता कि आगे चलकर फिल्मों से जुड़े अधिकारी क्या कर पाएंगे – क्या वे अपनी जगह पर बने रहेंगे? क्या उन्हें पहले जैसी ही आजादी (autonomy) मिल पाएगी?

ऑस्कर्स में छाई हैं वॉर्नर ब्रोस की फिल्में
वॉर्नर ब्रोस के लिए यह साल बहुत अहम है क्योंकि दो बड़ी फिल्मों को एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2026 में कुल 30 नॉमिनेशंस मिले हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म सिनर्स (Sinners) को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस मिले हैं, जबकि वन बैटल ऑफ्टर अनअदर (One Battle After Another) को करीब 13 नॉमिनेशंस मिले हैं। दोनों ही फिल्में बेस्ट पिक्चर्स समेत कई कैटेगरी में छाई हुई हैं।

Dhurandhar 2 में यामी गौतम भी आएंगी नजर? अहम मोड़ पर आकर बदल देंगी पूरी कहानी
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ट्रेलर रिलीज के बाद से क्रेज और बढ़ गया है क्योंकि लोगों से अब इंतजार नहीं हो रहा। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में नजर आएंगे। पार्ट 2 में ल्यारी पर उनके कब्जे की कहानी दिखाई जाएगी।

यामी गौतम का फिल्म में होगा कैमियो
वहीं लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यामी का फिल्म में कैमियो हो सकता है। लंबे समय से इस बारे में खबर आ रही थी अब अपडेट भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के अनुसार यामी गौतम धुरंधर 2 का हिस्सा हैं और एक अहम मोड़ पर सीक्वेंस में एंट्री करेंगी। उनका कैमियो कहानी में अहम ट्विस्ट जोड़ेगा। ये फिल्म के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया अच्छा बिजनेस
बता दें कि पिछले दिनों एक इवेंट में यामी ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया था। यामी ने बताया था कि फिल्म देखने के बाद वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं और आदित्य धर से कुछ बोल ही नहीं पाईं। धुरंधर के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का बिजनेस किया था। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्ट 2 भी वैसा ही धमाल मचाएगा।

इसके अलावा विक्की कौशल के कैमियो की भी बात सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि साल 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से इसका कनेक्शन होगा लेकिन आदित्य धर की तरफ से कास्टिंग को लेकर अभी ऐसी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मेकर्स ने रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज रखा है। इसके लिए एडवांस बुकिंग चालू हो गई है। रिलीज से पहले अभी तक 19.54 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।

The Revenge की बढ़ती जा रही है दहशत, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कमाई से मचाया हडकंप
आदित्य धर के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 19 मार्च को ईद पर रिलीज हो रही इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग में ही 2.8 लाख टिकटें बेचकर एक अच्छा खासा अमाउंट कमा लिया है।

आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विदेशों के साथ-साथ इंडिया में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया है।

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को देखने के लिए दर्शकों में कितनी एक्साइटमेंट है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लगा सकते हैं, जो काफी सॉलिड है।

‘धुरंधर 2’ की अब तक बिकीं इतनी टिकटें
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की 24 घंटे में 1 लाख से अधिक टिकटें सोल्ड आउट हो गई थीं। महज दो दिन के अंदर फिल्म की 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक गई थीं। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की टिकट बिक्री में थोड़ी गिरावट आई और ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू के लिए कुल 72 हजार टिकटें बिकीं, जिससे 3.3 करोड़ रुपये का एडवांस बुकिंग कलेक्शन हुआ।

मूवी की मंगलवार तक कुल 2.8 लाख टिकटें बिक चुकी हैं, जिस कारण ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही 16 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इसके अलावा, अगर इसमें हम ‘ब्लॉक सीट बुकिंग’ को भी जोड़ दें, तो यह आंकड़ा 21.19 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका। दरअसल, आम जनता द्वारा की गई एडवांस बुकिंग के अलावा, निर्माता-स्टार्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स रिलीज से पहले ही कुछ सीटें एक साथ ब्लॉक करवा देते हैं।

रिलीज से पहले धुरंधर 2 तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड?
‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड्स बना और तोड़ रही है। जहां आदित्य धर की इस फिल्म के ट्रेलर ने 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाकर कई बड़ी फिल्मों के ट्रेलर के रिकॉर्ड तोड़े, तो वहीं अब यह फिल्म एडवांस बुकिंग कमाई के मामले में पवन कल्याण की साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (They Call Him OG) का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। बता दें कि ‘ओजी’ ने रिलीज से पहले 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 35 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर सकती है। साथ ही, यह मूवी भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच की बंपर ओपनिंग ले सकती है।

Allu Arjun के साथ धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण?
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जल्द ही बिग स्क्रीन पर धमाल करती दिखाई देगी। दोनों एटली की फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 30 से 40 परसेंट शूटिंग के बाद अब इसका आगे का शेड्यूल कहां शूट होगा, इसकी डिटेल्स सामने आ चुकी है।

दीपिका पादुकोण के हाथ से ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में काम करने का मौका भले ही निकल चुका हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने से वे पीछे नहीं हटने वाली हैं।

पहली बार पर्दे पर उनकी जोड़ी ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ बनने वाली है। वे ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म ‘AA22xA6’ का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एटली अपनी इस फिल्म की 30 से 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब वह एक्शन ड्रामे की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसकी शूटिंग के लिए उन्होंने लोकेशन फाइनलाइज किया है

इस लोकेशन पर शूट होंगे गाने और एक्शन सीक्वेंस
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की खबर के मुताबिक, ‘AA22xA6’ की शूटिंग निर्देशक एटली ने पिछले साल ही शुरू कर दी थी। कई लोकेशंस पर फिल्म शूट करने के बाद, अब बारी मुंबई में एक्शन सीक्वेंस शूट करने की है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, एटली और अल्लू अर्जुन इस फिल्म का अगला शेड्यूल मुंबई के एक स्टूडियो में शूट करेंगे।

इस शेड्यूल में कुछ भव्य एक्शन दृश्यों के साथ फिल्म के एक गाने के महत्वपूर्ण हिस्से भी शूट किए जाएंगे। फिलहाल शूटिंग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस शेड्यूल में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भी कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। पिछले साल घोषित हुई अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, फिलहाल इसे ‘AA22xA6’ का अस्थायी शीर्षक दिया गया है।

दीपिका पादुकोण का कुछ ऐसा है रोल
रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने अपने हिस्से की शूटिंग नवंबर 2025 में ही शुरू कर दी थी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मूवी में उनका किरदार एक ‘वॉरियर क्वीन’ का है, जिसमें वे जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स अप्रैल 2026 में अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।