पंजाब – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 08 Mar 2026 08:48:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पंजाब – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द, दुबई, लंदन और बर्मिंघम की फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc-2/664462 Sun, 08 Mar 2026 08:47:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=664462 एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें या तो रद्द की गईं या उनका संचालन स्थगित कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों …]]>

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें या तो रद्द की गईं या उनका संचालन स्थगित कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़े सैन्य तनाव और कुछ देशों के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है।

जानकारी के अनुसार अमृतसर से खाड़ी और यूरोप के लिए संचालित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें दुबई, शारजाह और दोहा रूट की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक एयरलाइनों ने सुरक्षा कारणों से इन सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें या तो रद्द की गईं या उनका संचालन स्थगित कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।

रद्द हुई प्रमुख उड़ानों में दुबई-अमृतसर, अमृतसर-शारजाह, शारजाह-अमृतसर, अमृतसर-दुबई, लंदन-अमृतसर और अमृतसर-बर्मिंघम जैसी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल बताई जा रही हैं।

उड़ानें रद्द होने के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। संबंधित एयरलाइनों ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

]]>
पंजाब में 33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-33-5-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae/664458 Sun, 08 Mar 2026 08:46:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=664458 पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा का तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे गर्म रहा। मार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया …]]>

पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। बठिंडा का तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे गर्म रहा।

मार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब तो दिन में धूप में निकलने से भी लोग परहेज करने लगे हैं। क्योंकि चटख धूप से गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन के साथ रात में भी ठंड का असर खत्म हो चुका है। यही वजह है कि लोगों ने रजाई-कंबल पैक कर दिए हैं और गर्मी से निजात के लिए पंखे एसी शुरू कर दिए हैं। दिन में तो एसी की जरूरत बढ़ गई है।

पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। शनिवार को सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना का 32.8 डिग्री, पटियाला का 31.8 डिग्री, पठानकोट का 31.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.8 डिग्री, फिरोजपुर का 33.0 डिग्री, होशियारपुर का 31.8 डिग्री, रूपनगर का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री, लुधियाना का 15.4 डिग्री, पटियाला का 17.1 डिग्री, पठानकोट का 14.2 डिग्री और सबसे कम 13.9 डिग्री का बठिंडा का दर्ज किया गया।

इसके साथ ही फरीदकोट का 16.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 16.2 डिग्री, फिरोजपुर का 14.7 डिग्री और होशियारपुर का 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़ती गरमी के बीच मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत दोपहर के पीक घंटों के दौरान धूप में ज्यादा देर बाहर रहने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही गरमी से बचने के लिए तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने और किसानों को बढ़ते तापमान के कारण दिन में सिंचाई करने से बचने की सलाह दी है।

]]>
पंजाब में कोहरा: जालंधर में तेल टैंकर से टकराई दो बसें, मुक्तसर में यूनिवर्सिटी की बस दुर्घटनाग्रस्त https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87/650271 Mon, 22 Dec 2025 06:30:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=650271 मौसम विभाग ने आज आठ जिलों – गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है। पंजाब में घने कोहरे का दाैर जारी है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर सोमवार सुबह …]]>

मौसम विभाग ने आज आठ जिलों – गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है।

पंजाब में घने कोहरे का दाैर जारी है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे घनी धुंध के चलते पीएपी चौक के पीछे इंडियन ऑयल डिपो के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया।

फ्लाईओवर पर चढ़ते समय एक ट्रक और दो बसें टकरा गईं। टक्कर के बाद ट्रक और दोनों बसें बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में रुक गईं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल डिपो से तेल लोड कर ट्रक चालक फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धुंध के कारण पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-1 की बस को ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग पाया और बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर के कुछ ही पलों बाद पीछे से आ रही नरवाल ट्रांसपोर्ट की बस भी रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे के समय बसों में सवारियों की संख्या कम थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि इस दुर्घटना में पंजाब रोडवेज के दो अधिकारियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मुक्तसर में यूनिवर्सिटी की बस ट्रक से टकराई

वहीं मुक्तसर के गिद्दड़बाहा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव थेहड़ी के पास बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ व विद्यार्थियों को ले जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घनी धुंध के चलते दृश्यता शून्य थी जिसके चलते रोड किनारे खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और यह हादसा घटित हो गया। हादसे में बस चालक और लाइब्रेरियन घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि विद्यार्थियों का बाल-बाल बचाव हो गया है। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

कोल्ड डे का अलर्ट

रविवार को लुधियाना में कोल्ड डे की स्थिति रही, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे अमृतसर में दृश्यता केवल 100 मीटर, पटियाला में 400 मीटर और लुधियाना में 500 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने आज आठ जिलों – गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पांच दिनों तक पंजाब में घना कोहरा पड़ेगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे था। लुधियाना का अधिकतम पारा 18.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री रहा। पंजाब के अन्य हिस्सों में समराला में सबसे ज्यादा 21 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर से सात उड़ानें रद्द, कुछ लेट

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। सुबह की दृश्यता 200 मीटर से भी कम हो गई, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा कारणों से सात उड़ानें रद्द और कुछ उड़ानों को विलंबित कर दिया। रद्द हुई उड़ानों में इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल हैं। प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान स्थिति पहले जांचने की अपील की है।

]]>
15 साल में 5012 करोड़ आए, 3820 करोड़ खर्च, सीएम मान बोले… https://livehalchal.com/15-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-5012-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%86%e0%a4%8f-3820-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%96/632711 Mon, 15 Sep 2025 07:59:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=632711 पंजाब में अब एसडीआरएफ के 12000 करोड़ रुपये फंड को लेकर घमासान हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को एक पत्रकारवार्ता में कहा कि इस फंड के मामले में भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। पिछले 15 साल में एसडीआरएफ के तहत राज्य को सिर्फ 5012 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें …]]>

पंजाब में अब एसडीआरएफ के 12000 करोड़ रुपये फंड को लेकर घमासान हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को एक पत्रकारवार्ता में कहा कि इस फंड के मामले में भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। पिछले 15 साल में एसडीआरएफ के तहत राज्य को सिर्फ 5012 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें से 3820 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 12 हजार करोड़ रुपये की बात गलत है। इसपर सिर्फ राजनीति की जा रही है। यह झूठ फैलाया जा रहा है कि पंजाब के पास एसडीआरएफ का बहुत पैसा पड़ा है, जबकि असलियत इससे उलट है। वहीं भाजपा ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उसके अनुसार 31 मार्च 2024 तक ही एसडीआरएफ के 10380.41 करोड़ रुपये जमा हाे चुके थे।

मान ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पंजाब को जानबूझकर तंग किया जा रहा है। केंद्र ने हमारे ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) और जीएसटी के पैसे रोक रखे हैं। बाकी विपक्षी सरकारों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। हम कोई अतिरिक्त फंड नहीं मांग रहे हैं। केंद्र से 60 हजार करोड़ रुपये जारी करने के लिए कह रहे हैं, जो प्रदेश का हक है। अगर केंद्र पैसे जारी कर देगा तो हम सुप्रीम कोर्ट से भी केस वापस लेने के लिए तैयार हैं। मान ने तंज कसते हुए कहा कि यह हमें दूसरे ग्रह का समझते हैं। विपक्षी सरकारों को राज्यपाल की तरफ से तंग किया जा रहा है। मान ने कहा कि केंद्र सिर्फ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पर में ही लगा हुआ है। लोगों की सहायता नहीं की जा रही है।

एसडीआरएफ से मिले फंड और खर्च का ब्यौरा
वर्ष केंद्र से जारी राज्य द्वारा खर्च (करोड़ों में)
2010-11 84 184
2011-12 171 159
2012-13 272 10
2013-14 194 236
2014-15 203 15
2015-16 146 712
2016-17 300 178
2017-18 315 79
2018-19 364 38
2019-20 313 193
2020-21 425 707
2021-22 644 661
2022-23 208 61
2023-24 645 421
2024-25 488 27
2025-26 241 141
कुल 5012 3820

जाखड़ ने कैग की रिपोर्ट का दिया हवाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम मान को एसडीआरएफ के मुद्दे पर घेरा है। जाखड़ ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि 31 मार्च 2024 को राज्य सरकार के पास एसडीआरएफ का कुल 10380.41 करोड़ रुपये जमा हो चुका था। इसी तरह 31 मार्च 2023 को पंजाब के पास एसडीआरएफ के 9041.74 करोड़ रुपये थे। जाखड़ ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए राज्य सरकार ने इसे खर्च भी नहीं किया था। जाखड़ ने दावा किया कि इसके बाद 2024-25 और 2025-26 के फंड आए हैं, जिन्हें मिलाकर कुल राशि 12 हजार करोड़ रुपये राशि बनती है। मुख्य सचिव ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को गुमराह करने के बजाए राज्य के लोगों से माफी मांग लें और इस राशि का उचित उपयोग करके लोगों को राहत देने का काम करें। जाखड़ ने आरोप लगाया कि आप के केंद्रीय नेतृत्व का पंजाब में बहुत हस्तक्षेप है। ऐसे में सीएम मान अपनी जिम्मेदारी निभाएं और 12 हजार करोड़ का लाभ लोगों तक पहुंचाए।

]]>
पंजाब में तबाही: बीबीएमबी चेयरमैन ने दी बड़ी नसीहत https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%ac%e0%a5%80/630942 Sat, 06 Sep 2025 06:22:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=630942 पंजाब में बाढ़ से तबाही के बीच भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। त्रिपाठी ने कहा कि बांध हमेशा भरे रहें, राज्यों को यह रूढ़िवादी सोच बदलनी होगी। मानसून में अतिरिक्त पानी आने की वजह से बांधों से भारी मात्रा में पानी छोड़ना पड़ता है जिससे हालात काबू से …]]>

पंजाब में बाढ़ से तबाही के बीच भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। त्रिपाठी ने कहा कि बांध हमेशा भरे रहें, राज्यों को यह रूढ़िवादी सोच बदलनी होगी। मानसून में अतिरिक्त पानी आने की वजह से बांधों से भारी मात्रा में पानी छोड़ना पड़ता है जिससे हालात काबू से बाहर हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाखड़ा का जलस्तर काफी समय से 1400 फीट तक नहीं गया है। बोर्ड की तकनीकी कमेटी में भी यह बात सामने लाई गई थी। इस बार भीषण बारिश की वजह से काफी मात्रा में पानी बांधों में आया है जिससे पंजाब भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है।

गाद निकालने का काम सही तरीके से हो
त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि राज्यों को डर रहता है कि कम बारिश के कारण बांधों का जलस्तर नीचे जाने से कहीं पानी का संकट पैदा न हो जाए, लेकिन यह सोच सही नहीं है। क्या हरियाणा को पानी देने से बाढ़ के हालात पैदा न होते? इस सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि इससे मामूली फर्क जरूर पड़ता, लेकिन हरियाणा सिर्फ 8800 क्यूसेक पानी की मांग कर रहा था, जबकि अब भाखड़ा से हजारों क्यूसेक पानी रोज छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांधों की सुरक्षा भी देखनी होती है और उनकी सफाई भी करनी होती है इसलिए प्रशासन अधिक पानी छोड़ना चाहता है लेकिन राज्यों की दखल से यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने राज्यों को नसीहत दी कि नदियों से गाद निकालने व अन्य रखरखाव का काम भी बेहतर तरीके से किया जाना चाहिए।

]]>