धोनी ने खोले अपने राज, जिस वजह से कहा कप्तानी को अलविदा

563401189 साल से टीम इंडिया के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी है। हालांकि वे टीम में बने रहेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को इसकी घोषणा की। धोनी ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

अभी नागपुर में झारखंड की रणजी टीम के साथ हैं। बुधवार को गुजरात से रणजी के सेमीफाइनल मैच में हारने के बाद धोनी ने अपने रूम में गेट टू गेदर पार्टी का इंतजाम किया था। रात के साढ़े आठ बजे सभी खिलाड़ी उनके रूम में पहुंचे। इसी दौरान टीम के कप्तान सौरभ तिवारी ने पूछा- ‘भैया कप्तानी क्यों छोड़ दी?इस पर धोनी बोले- ‘मैंने द. अफ्रीका टूर में ही कह दिया था कि तीनों फार्मेंट के एक ही कप्तान होना चाहिए। अगले टी-20 आैर वनडे वर्ल्ड कप में एक ही कप्तान हो, इसलिए अभी अलग हो गया। ताकि बोर्ड जल्द से जल्द नया कप्तान बना दे। अगर मैं नहीं हटता तो मामला अटका रहता।’
इसके बाद एक खिलाड़ी ने पूछा कि क्या इतनी जल्दी हटना सही था? तो धोनी बोले- ‘जिदंगी में बहुत सारे मोड़ आते रहते हैं। पर हर फैसला ठंडे दिमाग से किया। जो किया वह सौ फीसदी सही है। अब तुम लोग आगे जाआे।’ झारखंड टीम के मैनेजर पीएन सिंह ने बताया कि धोनी काफी समय तक हमारे साथ ही थे। वहां उन्होंने कहा भी कि कभी कभी तो कप्तानी छोड़नी ही थी। तीनों फार्मेंट में एक कप्तान रहेगा तो टीम को लेकर चलेगा।
आपको बता दें भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने ये सारी बात बताई – 
झारखंड के कोच आैर धोनी के साथ रणजी खेल चुके राजीव कुमार राजा ने बताया कि शाम तक हममें से किसी को नहीं पता था कि वे कप्तानी छोड़ने वाले हैं। टीवी में खबर आई और मैंने जाकर पूछा तो बोले- ‘हां राजा मैने कप्तानी छोड़ दी है। पर क्रिकेट खेलता रहूंगा।’ फैसले के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पार्टी में खूब मस्ती की। खिलाड़ियों के साथ गाना भी गाया। और सेल्फी भी लेते रहे। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com