Birthday Special: बचपन में बिपाशा को दोस्त कहते थे ‘लेडी गुंडा’….

images-2Bollywood की Bold Actress Bipasha Basu का आज बर्थडे है। 7 जनवरी 1970 को जन्मी बिपाशा आज 38 साल की हो गई हैं।

 मॉडलिंग जगत में खूब नाम कमाने के बाद बिपाशा नेहिन्दी सिनेमा जगत की ओर रूख किया। उन्होंने साल 2001 में थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ से बी-टाऊन में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। साल 2016 में करण ग्रोवर के साथ शादी करके बिपाशा फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय  कर रही हैं।
आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर देखिए बिपाशा की कुछ हॉट तस्वीरें और जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
लुक्स के कारण कहा जाता था ‘लेडी गुंडा’
बचपन में बिपाशा को उनके रंग की वजह से सब उन्हें काफी चिढ़ाते थे। स्कूल के दौरान उनके लुक्स की वजह से उन्हें लेडी गुंडा कहा जाता था। लेकिन कोई नहीं जानता था कि बाद में बिपाशा इतनी खूबसरत हो जाएंगी।
बिपाशा पढ़ने में अच्छी थी और उन्हें पढ़ना भी अच्छा लगता था। बिपाशा ने कभी नहीं सोचा था कि वो मॉडलिंग शुरू करेंगी, लेकिन फिर एक बार वह मॉडल मेहर जेसिया रामपाल से मिली और उन्होंने बिपाशा को मॉडलिंग करने को कहा।
बिपाशा बसु भले ही आज एक बड़ी एक्ट्रेस हो गई हैं, लेकिन उन्हें आज तक इस बात का मलाल है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ी।
बिपाशा बसु ब्रैड पिट को बहुत पसंद करती हैं। एक बार तो बिपाशा ने यह भी कहा था कि जो भी उनका मिस्टर राइट होगा उसमें ब्रैड पिट जैसा कॉन्फिडेंस होना चाहिए।
अफेयर्स को लेकर रही चर्चा में
बिपाशा बसु अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। बिपाशा के साथ सबसे पहला नाम डीनो मोरिया के जुड़ा था। उसके बाद जॉन अब्राहम के साथ उनका लंबा रिलेश चला था। आज बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी जिन्दगी एन्जॉय कर रही हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com