Live Halchal Web_Wing – Live Halchal

गढ़वाल विश्वविद्यालय: बिड़ला परिसर के छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर, श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एम.सी. सती ने छात्रसंघ चुनाव का अधिसूचना कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्रसंघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष तथा छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि (यूआर) का भी निर्वाचन होगा।

दो और तीन सितंबर को होगा नामांकन
नामांकन पत्र 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक व 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसी दिन शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया भी 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

11 सितंबर को मतदान और मतगणना
छात्रसंघ चुनाव के लिए 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे एसीएल हॉल में आयोजित किया जाएगा।

चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण नियम
मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में प्रत्याशियों के लिए कई नियम निर्धारित किए गए हैं। नामांकन पत्र चुनाव कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे और निर्धारित समय के भीतर चुनाव समिति के पास जमा कराने होंगे। अधिसूचना के अनुसार छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक का बिड़ला परिसर का नियमित/संस्थागत छात्र-छात्रा होना आवश्यक है। प्रत्येक प्रत्याशी के लिए 100 नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है।

चुनाव लड़ने के लिए स्नातक स्तर के प्रत्याशी की आयु 1 जुलाई 2026 को 17 से 22 वर्ष तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रत्याशी की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित अवधि के आधार पर आयु सीमा में एक वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महाविद्यालय/विश्वविद्यालय द्वारा दंडित छात्र-छात्रा छात्रसंघ के किसी पद का चुनाव नहीं लड़ सकेगा। ऐसे प्रत्याशी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा।

पांच हजार से अधिक चुनाव खर्च पर रोक
चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी को अधिकतम 5,000 तक चुनावी खर्च करने की अनुमति होगी। इससे अधिक खर्च करने पर प्रत्याशी का निर्वाचन निरस्त किया जा सकता है। प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव परिणाम घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर अपने चुनावी खर्च का प्रमाणित लेखा-जोखा मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। प्रत्याशी के लिए अपनी कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति भी अनिवार्य रखी गई है।

चुनाव प्रक्रिया में लिंगदोह समिति की संस्तुतियों एवं विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र हित में जारी संशोधनों और निर्देशों का पालन किया जाएगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मतदान के दिन परिसर में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लेकर प्रवेश नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ उसका नामांकन/निर्वाचन अवैध घोषित किया जा सकता है।

बराबर मत मिलने की स्थिति में लॉटरी से होगा फैसला
यदि चुनाव परिणाम में किसी पद के लिए दो या दो से अधिक प्रत्याशियों को समान मत प्राप्त होते हैं, तो ऐसी स्थिति में लॉटरी (ड्रा) प्रक्रिया के माध्यम से विजेता घोषित किया जाएगा। इस चुनाव कार्यक्रम के जारी होने के साथ ही बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं छात्र गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

यूपी: एक स्टार्टअप में 40 करोड़ तक निवेश करेगी योगी सरकार
यूपी को स्टार्टअप का गढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने स्टार्टअप नीति-2026 में पूंजी जुटाने से लेकर उत्पाद तैयार करने और बाजार तक पहुंच बनाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। नई नीति में डीप-टेक स्टार्टअप को सामान्य प्रोत्साहन के मुकाबले 50 प्रतिशत अतिरिक्त सहायता देने के साथ एक पात्र स्टार्टअप में सरकार की ओर से 40 करोड़ रुपये तक निवेश का प्रावधान किया गया है। इससे लंबे समय में परिणाम देने वाले तकनीकी स्टार्टअप को शुरुआती दौर के बाद भी पूंजी की कमी नहीं होगी।

नीति में स्टार्टअप के लिए चार प्रतिशत ब्याज सब्सिडी भी महत्वपूर्ण बदलाव है। दो करोड़ रुपये तक के टर्म लोन पर यह सब्सिडी मिलेगी। इससे शुरुआती दौर से आगे बढ़ चुके स्टार्टअप को कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना सस्ता होगा। पेटेंट और गुणवत्ता प्रमाणन पर दो करोड़ रुपये तक की प्रतिपूर्ति और पांच करोड़ रुपये तक की मैचिंग ग्रांट का भी प्रावधान किया गया है।

नई नीति में एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्वांटम तकनीक, अंतरिक्ष तकनीक, हेल्थटेक, एग्रीटेक पर काम करने वाले स्टार्टअप को विशेष पैकेज देने की व्यवस्था की गई है। इन्हें प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए 20 लाख, सीड फंडिंग के रूप में 30 लाख और शोध के लिए लागत का 40 प्रतिशत तक वित्तीय सहयोग मिल सकता है।

नीति में यह भी खास
पेशेंस कैपिटल के मामले में नीति का व्यापक प्रावधान 100 करोड़ रुपये तक का है। सरकार की ओर से एक पात्र स्टार्टअप में 40 करोड़ रुपये तक निवेश के फैसले से लंबी अवधि में परिणाम देने वाले डीप-टेक प्रोजेक्ट को पूंजी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम चार स्टार्टअप्स को यह सहायता दी जाएगी।

नीति में सामान्य स्टार्टअप के लिए भी प्रोत्साहन बढ़ाया गया है। अब चयनित स्टार्टअप को 17500 की जगह 20 हजार रुपये प्रतिमाह का भरण-पोषण भत्ता दो साल तक मिलेगा। प्रोटोटाइप अनुदान की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये और सीड फंडिंग 7.5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है।

विशेष वर्गों को अतिरिक्त लाभ
महिला, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़े स्टार्टअप के साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड में काम करने वाले स्टार्टअप को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। कृषि तकनीक, ग्रामीण प्रभाव, चक्रीय अर्थव्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, स्थिरता, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी गई है। इस पर अतिरिक्त 50 प्रतिशत प्रोत्साहन मिलेगा। नीति के तहत 1000 करोड़ रुपये के फंड ऑफ फंड्स और 400 करोड़ रुपये के स्टार्टअप कॉर्पस फंड का प्रावधान किया गया है।

धूप सिर्फ ‘विटामिन D’ नहीं, यह तो शरीर का रिमोट कंट्रोल है!
हम सभी इस बात को तो अच्छे से जानते हैं कि हर दिन पर्याप्त मात्रा में धूप लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, लेकिन धूप के बीच फर्क को नहीं पहचानते। यहां कहने का मतलब उस फर्क को समझना है कि आखिर सुबह की धूप और शाम की धूप में क्या अंतर है और यह कैसे हमारे शरीर को प्रभावित करती है।

बॉडी की सर्केडियन रिदम
हमारे शरीर में 24 घंटे चलने वाली एक आंतरिक घड़ी होती है, जो हमारे सोने-जागने और हॉर्मोन को बैलेंस करने का काम करती है। जब यह सही काम कर रही होती है तो हम दिन में जागने के साथ एक्टिव रहते हैं और रात में ठीक से नींद लेते हैं, लेकिन ऐसा न होने पर शरीर के काम करने का तरीका ही पूरी तरह से बदल जाता है। यहीं से शुरू होती है सूरज की रोशनी का हमारे जीवन में भूमिका।

दरअसल, सूरज की रोशनी हमारे दिमाग को दिन होने का मेसेज देती है, जिससे हमारी इंटर्नल क्लॉक सही से काम कर पाती है। जान लेने वाली बात यह है कि सुबह और शाम दोनों समय की रोशनी हमारे जीवन में बड़ी भूमिका अदा करती है।

सुबह की धूप क्यों जरूरी?
इसे एक उदाहरण से शुरू करते हैं, मान लीजिए कि आप सुबह-सुबह एक अंधेरे कमरे में उठते हैं। थोड़ी देर फोन स्क्रॉल करने के बाद इधर-उधर का काम करते हैं, फिर कीचन नाश्ता बनाने के लिए जाते हैं। देखने पर यह शेड्यूल एकदम ठीक लग रहा है लेकिन यहां एक परेशानी है हमारा दिमाग क्योंकि रोशनी न मिलने के कारण उसे अंदाजा ही नहीं है कि सुबह हुई भी है या नहीं। वहीं, आवश्यक विटामिन डी की भी पूर्ति नहीं हो पाती।

आर्टिफिशियल लाइट सनलाइट का काम नहीं कर सकती
बता दें कि कमरे की आर्टिफिशियल लाइट ऑन भी कर ली जाए तो यह सनलाइट जैसा काम नहीं करती। ऐसे में सीधे फोन स्क्रॉल करने के बजाय सुबह बालकनी या छत पर जाकर सुबह की रोशनी लेने से शरीर में सेरोटोनिन प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे दिमाग को सुबह होने का संकेत जाता है और शरीर नींद को कंट्रोल करने के साथ ही एनर्जेटिक महसूस करता है। इस बारे में स्लीप मेडिसिन की रिसर्च कहती है कि सुबह की रोशनी सोने और जागने के चक्र को संतुलित करने में मदद करती है।

शाम की रोशनी क्यों जरूरी?
अब बात करते हैं कि आखिर शाम की रोशनी शरीर के लिए क्यों जरूरी है। इस रोशनी में सुबह की धूप जितनी ऊर्जा नहीं होती, हल्की रोशनी दिमाग को नींद के लिए खुद तैयार करने का संकेत देती है। इस समय सेरोटोनिन की जगह मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है, यह स्लीप साइकल बैलेंस करने के लिए जाना जाता है। शाम की रोशनी में 10-15 मिनट तक की वॉक भी तनाव कम कर शरीर को रिलैक्स फील करा सकती है।

शनि देव की पूजा किस दिशा में मुंह करके करनी चाहिए?
हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मों के देवता के रूप में पूजा जाता है और उनकी पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही अच्छे और बुरे फल देते हैं। शनिदेव व्यक्ति को अनुशासन, न्याय तथा धैर्य का महत्व समझाते हैं। इसलिए उनकी पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी माना जाता है।

इन नियमों में से सबसे जरूरी है सही दिशा का ज्ञान होना और सही विधि के अनुसार उनका पूजन करना। आइए जानते हैं कि शनिदेव की पूजा किस दिशा में मुंह करके करनी चाहिए जिसे उनकी पूजा का पूर्ण फल मिले और पूजन की शै विधि के बारे में भी यहां जानें।

शनिदेव की पूजा किस दिशा में करनी चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव की पूजा करते समय भक्त का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। शनिदेव को पश्चिम दिशा का अधिपति माना गया है। इसी वजह से कई शनि मंदिरों में उनकी प्रतिमा का मुख भी ऐसे होता है जिससे पूजा करते समय भक्त का मुंह पश्चिम दिशा की और हो।

शनि देव की पूजा या दर्शन करते समय कभी भी सीधे शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की दृष्टि जिसके ऊपर पड़ती है उसके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इसी वजह से शनिदेव के चरणों की ओर देखकर प्रार्थना करनी चाहिए।

शनिदेव की पूजा की सही विधि
शनिवार को स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके शनिदेव का ध्यान करें।
शनिदेव को काले तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र और पुष्प अर्पित करें और पूजा के दौरान श्रद्धा और संयम बनाए रखें।
यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
इसके बाद शनिदेव के मंत्रों का जाप करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को दान दें।

शनिदेव की पूजा में किन बातों का रखें ध्यान?
शनिदेव की पूजा में दिखावे से अधिक सच्ची श्रद्धा और अच्छे कर्मों को महत्व दिया जाता है। पूजा के दौरान किसी के प्रति द्वेष या बुरा विचार रखने से बचना चाहिए। शनिवार के दिन गरीब, बुजुर्ग या जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना भी शुभ माना जाता है।

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं में उनका संबंध व्यक्ति के कर्मों और उनके परिणामों से जोड़ा जाता है। इसलिए केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और जरूरतमंदों की सहायता को भी शनिदेव की कृपा पाने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

शनिदेव की पूजा हमेशा नियम पूर्वक पूरे विधि-विधान के साथ करनी चाहिए। इससे उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है।

28 अगस्त 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज पुराने कर्ज का बोझ कुछ हल्का होता नजर आ रहा है, जिससे मन को राहत मिलेगी। अचानक शेयर मार्केट से लाभ मिलने पर दिन और भी बेहतर हो सकता है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी और इसी वजह से ध्यान थोड़ा भटक सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों पर तुरंत भरोसा न करें। आपकी मेहनत का परिणाम देर से सही, लेकिन जरूर मिलेगा।

वृषभ राशि
आज सफलता का सीधा मंत्र है, जरूरी कामों पर ध्यान बनाए रखें। घूमने-फिरने के दौरान मिली कोई छोटी-सी जानकारी आगे चलकर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। घर को नया रूप देने का मन बनेगा। संतान की ओर से मिली अच्छी खबर खुशी देगी और आपकी नेतृत्व क्षमता भी लोगों के सामने उभरकर आएगी।

मिथुन राशि
आज कुछ नया शुरू करने का उत्साह आपको भीतर से ऊर्जावान रखेगा। बस रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है, खासकर जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। पिता के साथ किसी कारोबारी योजना या डील पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में राहत और सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि
आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। मन पर बना तनाव कम होगा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा मौज-मस्ती आपको अपने जरूरी कामों से भटका सकती है। विरोधियों से सावधान रहें और परिवार से जुड़ी निजी बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें।

सिंह राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात या यात्रा की योजना बन सकती है। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे कई उलझे काम आसानी से सुलझेंगे। किसी सहयोगी की बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन धैर्य और अपनापन बनाए रखेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से अटकी बिजनेस डील भी आगे बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू होने के संकेत हैं। पुराने कर्ज को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।

तुला राशि
आज का दिन नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात किसी नए रास्ते की शुरुआत कर सकती है। बैंक लोन से जुड़ा काम भी आसानी से आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करें। बच्चों के साथ बिताया समय मन को खास खुशी देगा।

वृश्चिक राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके संपर्क और पहचान का दायरा बढ़ेगा और कार्यस्थल पर बॉस भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन रखें। किसी जरूरी जानकारी को साझा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। काम के कारण यात्रा का योग भी बन सकता है।

धनु राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। मां के साथ परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी और जीवनशैली में सुधार के मौके मिलेंगे। पैतृक संपत्ति का मामला कुछ तनाव दे सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश करेगी, लेकिन पुरानी नाराजगी या विवाद को दोबारा छेड़ने से बचें। कारोबार में नई साझेदारी भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

मकर राशि
आज राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए कोई खास अवसर सामने आ सकता है। किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी की योजना बनेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी है। उधार लेकर वाहन चलाने जैसी स्थिति से बचें। सफलता के मौके भरपूर हैं, हालांकि विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी होगा।

कुंभ राशि
आज आर्थिक मोर्चे पर मजबूती महसूस होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में किए गए नए बदलाव आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी की पदोन्नति या करियर में प्रगति से घर का माहौल खुशी से भर सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा और रिश्तेदारों की आवाजाही भी बनी रह सकती है।

मीन राशि
आज नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। काम में पूरी मेहनत और निरंतरता रखेंगे तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। पढ़ाई में परेशानी हो तो गुरुजनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। फिलहाल उधार लेने की योजना टालना बेहतर होगा। पिता की कोई बात मन को थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले शांत रहें।