15 जून का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (2)मेष- लाइफ पार्टनर उम्मीदों पर खरा उतरेगा। निजी जीवन सुख से बीतेगा। मित्रों में घनिष्ठता बढ़ेगी। समझौतों में गति आएगी। नेतृत्व और संगठन क्षमता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष- विरोधियों के प्रति कठोरता बढ़ेगी। अपरिचितों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें।  जल्दबाजी में निर्णय न लें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। दिन सामान्य। सफलता का प्रतिशत सीमित रहेगा।

मिथुन- प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। मित्रों संग भ्रमण पर जा सकते हैं। प्रियजनों से भेंट संभव है। सुखद सरप्राइज मिल सकती है। दिन उत्तम फलकारक। विद्यार्थी अच्छा करेंगे।

कर्क- बड़ों से वात्सल्य पाकर अभिभूत रहेंगे। उनका सानिध्य सुख बढ़ाएगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। अपनों से जो भी वादा करें उसे यथासंभव निभाएं। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा।

सिंह- लाभ पर फोकस बढ़ाएं। नव संपर्कों का लाभ मिलेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय की संभावना बढ़ेगी। स्वजनों से करीबी बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

कन्या- करियर कारोबार में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास होगा। वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ खुशियों को साझा करने के अवसर बनेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। दिन सुख-संवृद्धि कारक।

तुला- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाने का समय है। सहज प्रयास में बेहतर परिणाम पाने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जाने के अवसर बनेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक- सहजता से आगे बढ़ते रहें। अत्यधिक श्रम और निवेश से बचें। रिश्ते बेहतर होंगे। शुभ कार्याें में रुचि रहेगी। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। अनुशासन बढ़ाएं।

धनु- आर्थिक उन्नति के अच्छे संकेत हैं। कारोबार में सफलता। सौदेबाजी में बेहतर रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। दिन हितकारक। प्रियजनों से भेंट संभव है।

मकर- कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बना रहेगा। विपक्ष स्वतः पीछे हटेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवरता बढ़ाएं। नवीन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ- साहस पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। इच्छित सूचना मिल सकती है। धर्म और आस्था बढ़ेगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- सहज वार्तालाप में भी सतर्कता रखें। कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जो आपको अहसहज कर दे। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढे़गा। मुलाकात के लिए समय लेकर निकलें। अनुशासन और धैर्य से आगे बढ़ें। दिन सामान्य।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com