14 जून का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- दक्षता और योग्यता होने पर ही जिम्मेदारी संभालें। प्रलोभन या बहकावे में आकर करने पर मुश्किल बढ़ सकती हैं। विपक्षी सक्रीय हैं। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। बंधु जनों से करीबी रहेगी। वार्तालाप में सतर्कता रखें।

वृष- श्रेष्ठ कार्यों में तेजी बनाए रखने का समय है। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा संभव है। प्रभावशीलता और पराक्रम बढ़त पर रहेगा। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। खानपान उम्दा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

मिथुन- आंखों से देखी हुई बात भी कई बार झूठ निकलती है। इसका सिर्फ एक कारण होता है-पूर्वाग्रह। इससे बचें। परिजनों को यथायोग्य सम्मान दें। संबंधों में सहजता बनाए रखने का प्रयास करें। दिन सामान्य।

कर्क- सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रह सकती है। संपर्क का लाभ मिलेगा। समझ और सक्रियता से स्वयं के लिए उचित स्थान अर्जित करेंगे। आलस्य से बचें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मितव्यता पर जोर दें।

सिंह- आप कैसे हैं ये सामान्यतः आपके आसपास मौजूद लोगों की उपस्थिति से जाना जा सकता है। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन उत्तम।

कन्या- विवेकवान के फैसले जल्दी में नहीं होते। अनुकूलता और सहजता बढ़ेगी। प्रभाव और पूछपरख पूर्ववत रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। काम पर फोकस बनाए रखें। पेशेवर अच्छा करेंगे।

तुला- धन संचय और मितव्यता पर जोर दें। रिश्तों में सहजता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। प्रबंधन में दखल बढ़ेगा। दिन सामान्य शुभ। वाद विवाद उलझन बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक- आर्थिक लाभ की अच्छी सम्भावनाएं बनी हुई हैं। कार्य व्यापार के विस्तार में रुचि ले सकते हैं। क्षमता प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। भाग्य की प्रबलता रहेगी। अति उत्साह से बचें। दिन हितकारक।

धनु- कार्यक्षेत्र में शुभता बनी हुई है। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। पेशेवरता और प्रभाव बढ़त पर रहेगा। अधीनस्थ उम्मीद से अधिक सहयोग करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा। दिन उत्तम। स्वयं को महत्त्व दें।

मकर- भाग्य की प्रबलता से इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क को बल मिलेगा। सोच बड़ी रखें। दाम्पत्य में प्रेम और पारदर्शिता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ। कार्यों में तेजी लाएं।

कुम्भ- बात सुने बिना पक्ष न रखें। सीमाओं का सम्मान करें। अनुशासन और प्रबंधन पर जोर दें। संबंध बेहतर बने रहेंगे। संसाधन जुटाने में रुचि रहेगी। दिन सामान्य फलकारक। काम से काम रखें।

मीन- सुख सौख्य सामंजस्य बढ़त पर रहेगा। समूहों में सक्रीय जन अच्छा करेंगे। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। प्रियजन से भेंट सम्भव है। तार्किकता पर जोर रहेगा। आलस्य से बचें। दिन मित्र संबंधों को बल देने वाला।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com