13 अक्टूबर 2021 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

आजकल लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 13 अक्टूबर का राशिफल।

 13 अक्टूबर का राशिफल-

मेष- आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है और प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। आज स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित रहेंगे। आने वाले समय को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप एकदम सही है।
 
वृषभ- 
आज जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखे। आज कोई गंभीर चिंतनीय रोग हो सकता है।  इस समय को बचकर पार करें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। आज किसी बूढ़े को खाना खिलाये।


मिथुन- आज स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेम में लड़ाई हो सकती है। आज संतान की सेहत पर ध्‍यान दें, हालांकि व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। आज आपको अपने दुश्मनों से बहुत ज्‍यादा सचेत रहना होगा। आप आज मां काली की अराधना करें तभी सारे पाप कटेंगे।

कर्क- आज स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की तरफ बढ़ रहा है। प्रेम के लिए समय उत्तम है। आज व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं लेकिन मन परेशान रहेगा। आज कुछ गंभीर होने वाला है लेकिन वह आपके पक्ष में रहेगा। आज खास अपनों का ध्‍यान रखें। निवेश से बचे।

सिंह- आज आप अपने करियर में चमकते दिख रहे हैं। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। आज भगवान राम की आरधना करें तभी आपके सभी काम बन जाएंगे।

कन्‍या- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नाक-कान-गला की बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है।

तुला- आज आप किसी अपने का शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से कोई उलझन मिल सकती है। व्‍यापारिक लाभ और प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम रहेगी। माँ दुर्गा का पूजन करें।


वृश्चिक- आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। मन में नकारात्मकता से बचें। संयत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

धनु- आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखे। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। अफसरों का सहयेाग मिलेगा।

मकर- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। अनावश्‍यक खर्च में बढ़त हो सकती है।

कुंभ- आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सुखद समाचार मि‍लेगा। 

मीन- आज आपका मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com