सोने से पहले मनाइए कि सांप आपके सपनों में आए, फिर देखिए इसका कमाल…

img_20161118113049NEW DELHI: हम सब जब भी सोते हैं तो कोई न कोई सपना जरूर देखते हैं। सपने अच्छे हो या बुरे पर हर सपने का हमारे जीवन में कोई संकेत होता है।

पने के जरिए कईं बार हमें अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत मिल जाता हैं। कुछ सपने का फल जल्द ही मिल जाता है तो कुछ का देर में। तो आज हम आप को कुछ ऐसे ही सपन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को बार-बार आते होगे, पर आप उन संकेत को समझ नहीं पाते होगें।
सपने में सांप को देखना
सोने से पहले मनाइए कि सांप आपके सपनों में आए, फिर देखिए इसका कमाल..
सांप के सपने आम तौर पर लोग देखते ही हैं। अगर आपने यह देखा है कि कोई सांप आपकी ओर आ रहा है और भागते-भागते भी आप बच नहीं पाए हैं, सांप ने आखिरकार आपको काट ही लिया है तो डरिए मत, क्योंकि यह शुभ संकेत है। यह सपना आपको मिलने वाले सम्मान और धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है।
सपने में आग देखना
अगर व्यक्ति ये देखे की उसका अपना घर जल रहा है और वो परेशानी की मुद्रा में इधर उधर भाग रहा है तो ऐसा सपना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा सपना बताता है की यदि व्यक्ति अविवाहित है तो उसे जल्द की एक प्यारा साथी मिलेगा और यदि उसकी शादी हो गयी है तो इसका अर्थ है की बहुत जल्द ही उसे वफादार सेवक और आज्ञाकारी संतान की प्राप्ति होगी।
सपने में पानी देखना
जहां एक ओर पानी को शुभ माना गया है तो वहीं दूसरी तरफ कभी यही पानी आपके लिए चिंता का विषय भी बन सकता है। शास्त्रों के अनुसार,यदि आपके सपने में पानी आये तो आपको समझ लेना चाहिए की कुछ ऐसी चीज है जो आपको कचोट रही है। या यूं कहे की आपको अन्दर से परेशान कर रही है। अगर व्यक्ति ये देखे की वो एक विशाल समुंद्र के पास है तो ऐसे सपने बताते है की अब समय आ गया है व्यक्ति को उसकी मेहनतों का फल मिलने वाला है व्यक्ति को ये समझ लेना चाहिए की अब वैभव, पैसा उसके कदम चूमने वाला है।
 सपने में भूत देखना
यदि व्यक्ति सपने में ये देखे की वो किसी मृत व्यक्ति से बात कर रहा है तो ऐसा सपना ज्योतिष के अनुसार बड़ा ही अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना जान माल की हानी का प्रतीक है। ऐसा सपना और भी विनाशकारी हो जाता है जब कोई विवाहित महिला इसे देखे। अगर कोई महिला ऐसा सपना देखती है तो इसका अर्थ है की भविष्य में उसे धोखा मिलेगा।
खुद को मृत देखना
इस स्‍वप्‍न का अर्थ यह लगाया जाता है कि जातक की आयु में वृद्धि होगी। मनोवैज्ञानिक रूप से यह माना जा सकता है कि जातक खुद के स्‍वास्‍थ्‍य या कहें जीवन के प्रति अधिक सचेत हो जाता है। 
महिला को शादी के जोड़े मे देखना
यदि आपने नींद मे किसी महिला को दुल्हन के रुप मे सजी-धजी देखा है तो,यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। ऐसे देखे हूऐ सपने से समझ जाऐं की आपको जीवन मे सुख की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन आपने जब दुल्हन को रोती हुई देखा है तो इसका मतलब है आज उसका अपने सास-ससुर से झगड़ा होने वाला है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com