सोनिया के लाडले को मोदी ने दिया बधाई

लखनऊ: सोनिया के लाडले एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिवस है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीवन में एक वर्ष की परिपक्वता और बढ़ गई। इस तरह से सांसद राहुल गांधी 46 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रातः के समय ट्वीट कर कांग्रेस उपाध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विट में लिखा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाऐं।

मोदीजी सोनिया के लाडले जन्मदिन की बधाई देते हुए

सोनिया के लाडले को दी लम्बे उम्र की सुभकामनायें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल के लंबे जीवन और स्वस्थ्य जीवन की कामना भी की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस के वरिठ नेताओं से मिलेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष के जन्मदिवस पर दोपहर के समय कांग्रेस मुख्यालय में समारोह आयोजित होगा। लोकसभा में उत्तरप्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार वर्ष 2004 में सांसद बने थे।

कई बार यह कहा गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस का नेतृत्व संभालना चाहिए और देश के बड़े पद की दावेदारी करना चाहिए। अगले वर्ष राहुल गांधी के सामने कई तरह की राजनीतिक चुनौतियां हैं। वर्ष 2017 के प्रारंभ में कांग्रेस उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और गोवा में चुनाव होंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने उत्तराखंड और हिमाचल में सरकार बचाने वहीं गोवा और पंजाब में सरकार में आने की चुनौती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com