समुद्र से बाहर आया रहस्यमयी जीव, लोगों ने बताया राक्षस लेकिन…

समुद्र में आज भी कई रहस्यमयी चीजें छुपी हुई हैं, जिनके आगे विज्ञान हाथ खड़े कर लेता है। ऐसी ही एक विशाल चीज जब समुद्र से बाहर आई तो इसने दुनिया को चौंका कर रख दिया।

img_20161215093628न्यूजीलैंड के मुरीवाई बीच पर टहल रही मेलिसा नाम की महिला ने सबसे पहले इस रहस्यमयी चीज को देखा था। देखने में बेहद अजीब सी इस चीज पर कई समुद्री छोटे-छोटे जीव भी चिपके हुए थे।
मेलिया ने इस रहस्यमयी चीज की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने इसे राक्षस तो किसी ने इसे एलियन का टाइम कैप्सूल बताया।
वहीं हाल ही में न्यूजीलैंड में जबरदस्त भूकम्प आने की वजह से लोगों ने समुद्र से रहस्यमयी चीज बाहर आने का दावा किया। लेकिन असल में ये चीज क्या थी ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
न तो ये चीज राक्षस है और न ही एलियंस का टाइम कैप्सूल। दरअसल, ये लकड़ी का एक टुकड़ा है, जो काफी समय से समुद्र में डूबा हुआ है। भूकंप की वजह से ये अब जाकर सामने आया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com