वर्जिन लड़कियां बताकर सगे भाइयों ने फेसबुक पर चमका रखा था ठगी का धंधा

09_06_2016-thagiनई दिल्ली । फेसबुक पर खुद को वर्जिन लड़कियां बताकर ठगी करने दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों सगे भाइयों फेसबुक पर लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पहले तो लड़कों को दोस्ती के जाल में फंसाते थे और फिर उनसे हजारों रुपए ठग लेते थे। मामला दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के केशवपूरम थाना इलाके का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई लड़कियों की फेक आईडी बनाकर लोगों को ठग रहा है। इसके बाद पुलिस के साइबर सेल मेंं जाल फैलाया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों भाइयों हैं आरोपी

पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई है। जिनकी पहचान 25 वर्षीय अनमोल गुप्ता और 20 वर्षीय करन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कंप्यूटर और आई फोन जैसे कई महंगे गजट भी बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों भाई फेसबुक के जरिए लड़की बनकर लोगों से ठगी करते थे। दरअसल, ये लड़की की फेक फेसबुक आईडी बनाकर एक तरफा प्यार करने वाले प्रेमियों को फंसाते थे। उसके बाद उन्हें भरोसे में लेकर उनसे अपने अकाउंट में हज़ारो रुपये डलवाते थे। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन दोनों ने एक आदमी को अपने जाल में फंसाकर उससे एक आई फोन भी मंगवा लिया था। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ साइबर क्राइम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com