राशिफल

जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन आपके लिए….

astro2

आज का राशिफल

मेष:- आज व्यावसायिक मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। साहसिक पहल एवं अपनी योग्यता से आप विवादों का समाधान कर सकेंगे।
सुझाव:- आज आप देवालय में जल चढ़ाएं शुभ होगा।
शुभ रंग:- भूरा।

वृष:- आज आप प्रियजनों के साथ मिलकर जीवन की उत्कृष्ट बातों का आनंद ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप मंदिर के पुजारी को फल दान करें अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – आसमानी।

मिथुन:- आज किसी समारोह के दौरान रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी समझौते के मामले में आप सकारात्मक पहल करेंगे।
सुझाव:- आज आप गाय को रोटी खिलाएं बेहतर होगा।
शुभ रंग:- केसरिया।

कर्क:- आज आप परिवार या किसी सहकर्मी पर निर्भर न रहें, लेकिन आपस में लोगों से तालमेल बनाये रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप मिट्टी का एक छोटा घड़ा दान करें, हित कर होगा।
शुभ रंग:- धानी।

सिंह:- आज आप सामाजिक जीवन में सक्रिय हो सकते हैं। लोग आपके गुणों की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं, आप के लिये और बेहतर होगा।
शुभ रंग:- हल्का हरा।

कन्या:- आज आप स्वास्थ्य और आर्थिक मामले को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी बीमारी की अनदेखी न करें। अंतर्मन की पुकार सुनें।
सुझाव:- आज आप कहीं जाने से पूर्व राम जी का स्मरण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी।

तुला:- आज आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। जटिल स्थितियों का अधिक विश्लेषण न करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप वस्त्र दान करें, उन्नति होगी।
शुभ रंग:- श्वेत।

वृश्चिक:- आज आप स्वयं को खुशमिजाज महसूस करेंगे। अप्रत्याशित घटनाओं से आपके विचलित होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप किसी पुनीत नदी में दीपदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- नीला।

धनु:- आज आप एक व्यावसायिक उद्यम को पूरा करने के बाद दूसरे उद्यम पर कार्य करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप पंक्षियों को दाना डालें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- मटमैला।

मकर:- आज साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ने की सम्भावना है। आप अपनी प्रतिभाओं से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में नारियल चढ़ाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- पीला।

कुम्भ:- आज आपके व्यावसायिक एवं निजी जीवन में बदलाव होने की संभावना है। ये बदलाव सकारात्मक होंगे और आपको प्रगति की दिशा में अग्रसर कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें, कार्यों में प्रगति होगी।
शुभ रंग:- बैगनी।

मीन:- आज आपके निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से माता-पिता संतुष्ट रहेंगे। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सुझाव:- आज आप काला तिल दान करें, उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:- लाल।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com