राशिफल

राशिफल
राशिफल

जानिए कैसा रहेगा गुरूवार का दिन आपके लिए….

आज का राशिफल

मेष:-आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। परिवार में कलह की स्थितियां बन सकती है। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें, फलदायी होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपके घर किसी अतिथि के आने की सम्भावना है। आपकी वाणी एवं विचारों से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी वृद्ध औरत की सहायता करें।
शुभ रंग-हरा

मिथुन:-आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
सुझाव:-आज आप पक्षियों को दाना डालें, शुभ होगा।
शुभ रंग-नारंगी

कर्क:-आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी के जल से स्नान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

सिंह:-आज आप अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। निराशावादी दृष्टिकोण न अपनाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें।
सुझाव:-आज आप मयूर का दर्शन करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-नीला

कन्या:-आज आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। किसी नये कार्य की योजना बन सकती है। भावुकतावश कोई निर्णय न लें।
सुझाव:-आज आप फलों का दान करें, आपके लिए उत्तम होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

तुला:-आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग-गुलाबी

वृश्चिक:-आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने की सम्भावना है। आर्थिक लाभ सम्भावना है। स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
सुझाव:-आज आप बजरंगबली का दर्शन करें, कार्य पूरा होगा।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शत्रुओं से वाद-विवाद न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप सफेद तिल का दान करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज भागदौड़ अधिक रहेगी। नए अवसर का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्‍य बना रहेगा।
सुझाव:-आज आप देवालय में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, फलदायी होगा।
शुभ-हल्का हरा

कुम्भ:-आज आप व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ कोई निर्णय लें। लोकप्रियता बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप गौ माता की सेवा करें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-धानी

मीन:-आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, कार्यों मे उन्नति होगी।
शुभ रंग-मटमैला

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com