राशिफल, जाने किस पर प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

शुक्रवार (1 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल, जाने किस पर प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मीमेष

कारोबार विस्तार के योग हैं। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राजनीति में सम्मिलित होने के आसार हैं। मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है।

वृषभ

कार्यस्थल पर अपने अधिकारियों की बात मानने में आपका हित है। पारिवारिक समस्या को हल करने में लगे रहेंगे। किसी अजनबी से संबंध बनेंगे। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन

आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। बड़ों की बातें सुनें और उनके अनुभवों का लाभ लें।

कर्क

कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। अपनों से बड़ों की बात मानने में फायदा है। पारिवारिक विवादों के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा। भाइयों का सहयोग आगे बढऩे में मदद करेगा।

सिंह

नौकरी बदलने के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। बोलने से पहले सोचें फिर बोलें। दूसरों के लेन-देन में दखल न दें। कारोबार विस्तार में सफलता मिलेगी।

कन्या

आपकी कार्यक्षमता से अधीनस्थ प्रभावित होंगे। जिसकी आप तलाश कर रहे हैं, उससे अकस्मात भेंट हो सकती है। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। नए वस्त्र की प्राप्ति होगी। वाहन सुख मिल सकता है। सर दर्द से परेशान रहेंगे।

तुला

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। मांगलिक उत्सवों की रूपरेखा बनेगी। पारिवारिक कलेश के कारण दुखी रहेंगे। धार्मिक यात्रा बहुत जल्द होने वाली है।

वृश्चिक

किसी के बहकावे में आकर अपने संबंधो को कमजोर न करें। अपने विवेक से काम लें। मकान बनने में प्रशासनिक अड़चने आ सकती हैं। राजनीति में किसी बड़े नेता से भेंट होगी जो लाभकारी सिद्ध होगी।

धनु

पारिवारिक यात्रा होगी। पिता के साथ तालमेल न बैठने से क्रोध बढ़ेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकर

प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ विवाद समाप्त होगा। समाज में नाम होगा। प्रशासनिक पदों पर आसीन लोगों के लिए समय अत्यंत शुभ है।

कुम्भ

सकारात्मक सोच के कारण कार्यों में सफल होंगे। पिता के व्यवसाय में रुचि न होने से तनाव बढ़ेगा। धन संचय में वृद्धि होगी। व्यापारिक नए सौदे होंगे। भवन भूमि पर निवेश करने का मन होगा।

मीन

कई दिनों से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। सोचते बहुत हैं पर काम एक भी नहीं होते। ऐसा ही कुछ आप के साथ हो रहा है। घर परिवार में रोज नए-नए उपद्रवों से परेशान हो रहे हैं। बेहतर होगा यदि घर में मां दुगाज़् का पाठ और हवन करवाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com