राशिफल: जानिए की कैसा रहेगा आपका दिन

आज के राशिफल में जानिये की कैसा बीतेगा आपका दिन और कष्ट निवारण के उपाय…..

आज का राशिफल

मेष:- आज प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ने की संभावना है। मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव:- आज आप तिल का दान करें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग:- श्वेत।

वृष:- आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:- आज आप मिट्टी का बना हुआ घड़ा दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- नीला।

मिथुन:- आज आपके परिवार की स्थितियांं अनुकूल रहेंगी। यात्रा की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:- केसरिया।

कर्क:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करके ही कार्य प्रारम्भ करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग:- कत्थई।

सिंह:- आज आपके व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- आसमानी।

कन्या:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। स्थितियां अनुकूल रहेंगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ के खर्चे से बचें।
सुझाव:- आज आप मन्दिर में जाकर इत्र चढ़ाएं, उन्नति होगी।
शुभ रंग:- लाल।

तुला:- आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ने की संभावना है। कार्यों में सफलता संभव है।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर मिष्ठान चढ़ायें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।

वृश्चिक:- आज धार्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें, कार्य उत्तम होगा।
शुभ रंग:- नीला।

धनु:- आज आप किसी के दबाव में आकर कोई कार्य कर सकते हैं जिसका परिणाम विपरीत हो सकता है। विचारों को सकारात्मक रखें।
सुझाव:- आज आप घर से बाहर निकलने से पहले हृदय से राम जी का स्मरण करें।
शुभ रंग:- पीला।

मकर:- आज आप का दिन सामान्य रहेगा। सन्तान से सुख प्राप्ति की संभावना आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव:- आज आप हरी दूर्वा से श्री गणेश का पूजन करें मंगल होगा।
शुभ रंग:- गुलाबी

कुम्भ:- आज आपका मन व्यथित हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।
सुझाव:- आज आप भूखे ब्राह्मण को भोजन करायें, शुभ होगा।
शुभ रंग:- भूरा।

मीन:- आज आपका मन अशांत हो सकता है। माता-पिता से संबंध मधुर होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग:- बैंंगनी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com