राशिफल: जानिए कि कैसा रहेगा आपका दिन

आज के राशिफल में जानिए कि आज शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा, आज आप पर कौन कौन सी विपत्तियाँ आयेंगी तथा उनके निवारण की विधि…….

राशिफल: जानिए कि कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे । दुर्व्यसनों से दूर रहें, मित्रों से हानि होने की संभावना। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सुझाव :- आज आप चमेली का तेल भगवान कार्तिकेय को अर्पित करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :-पीला

वृष :- आज का दिन आपके दाम्‍पत्‍य जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक लाभ होगा। आर्थिक पक्ष सुव्यवस्थित होने की संभावना है ।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव पर दूध चढाएं, आपका कार्य संपन्न होगा।
शुभ रंग :- बादामी

मिथुन :- आज आप के विरोधी परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य सम्पन्न होंंगे।
सुझाव :- आज आप अपामार्ग (चिचिढा) के पुष्पों को शिवलिंग पर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नारंगी

कर्क :- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होने की संभावना है। शिक्षा या प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।
सुझाव :-आज आप धतूर के पुष्पों से भगवान शिव का पूजन करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह :- आज आपके चल या अचल सम्पत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक समृद्धि मिलेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान श्री गणेश जी को हरा दुर्वांकुर अर्पण करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग – हरा

कन्या :- आज आप का व्यवसाय सुदृढ़ होगा । आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। सामाजिक पद -प्रतिष्ठा में वृद्धी होगी ।
सुझाव :-आज आप 21 बेल पत्र शिवलिंग पर अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

तुला :- आज आप आपको शासन सत्ता से सहयोग मिलने की संभावना है। गृहोपयोगी वस्तुवों में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप सायं तिल के तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग -आसमानी

वृश्चिक :- आज आप का मन अशांत हो सकता है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सन्तान से सुख प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप पीला सिंदूर श्री हनुमान जी के मंदिर में अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – सुनहला

धनु :- आज आपके व्यवसाय सम्बन्धी मामलों में सफलता प्राप्‍त करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। देशाटन सुखद होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप केसर युक्त चन्दन श्री गणेश जी को अर्पण कर बचे हुए तिलक को माथे पर लगाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

मकर :- आज आपको आपके जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे।
सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों की माला श्री विष्णु , राम या कृष्ण जी के मंदिर में अर्पण करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कुम्भ :- आज आपके घर परिवार में प्रेम बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
सुझाव:- आज आप चावल का दान किसी मंदिर में करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

मीन :- आज आप के जीविका के प्रयास फलीभूत होंगे। कार्य के सफल होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप पीले फल का दान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – पीला

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com