राशिफल : जानिए किस पर रहेगी पवन पुत्र की कृपा

आज के राशिफल में जानिए कि किस पर आज बजरंगबली करेंगे कृपा| किस पर मंगल ग्रह कितना भारी रहेगा और उनके निवारण के उपाय…….

Astro-tuesday

आज का राशिफल

मेष :- आज आप का दिन बहुत अच्‍छा रहने की संभावना है। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। मित्रों से लाभ होगा।
सुझाव :- आज आप केसर युक्त चन्दन से गुरु पूजा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

वृष :- आज आप का दिन अत्यंत मंगलमय होने की संभावना बन सकती है। व्यापार में लाभ, यश में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप अपने सदगुरु की आराधना करें, इच्छापूर्ण होगी।
शुभ रंग – हल्का पीला

मिथुन :- आज आप का दिन अच्छा व् उत्साह भरा होने की संभावना है। आपको आपके पुत्र द्वारा यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप अपने सद्गुरु की उपासना करें, मधुर मंगल होगा।
शुभ रंग – हल्का धानी

कर्क :- आज आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। व्यापार उत्तम होगा।
सुझाव :- आज आप अपने बड़ों, गुरु की आज्ञा का पालन करें, मधुर मंगल होगा।
शुभ रंग – हरा

सिंह :- आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप की ऊर्जा सकारात्मक प्रभाव दिखाएगी। आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी।
सुझाव :- आज आप हल्दी युक्त चंदन श्री गणेश जी को अर्पण कर और फिर स्वयं लगाएं, शुभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

कन्या :- आज आपका सोचा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापर में लाभ होगा, आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। परिवार में उत्साह होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप श्री हनुमान जी को 21 सीताराम लिखे हुए तुलसीपत्र अर्पण करें, आपका सर्व विधि कल्याण होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

तुला :- आज आपका मन शांत व् प्रसन्न होने की सम्भावना है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा किन्तु नए आयामों से लाभ होगा।
सुझाव:- आज आप अपने सदगुरु की सेवा करें, मधुर मंगल होगा।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- आज आप के अनुकूल कार्य व् व्यवहार से आपकी तरक्की होने की संभावना बन रही है। परिवार के सहयोग से आपको सफलता मिल सकती है।
सुझाव :-आज आप सभी से मधुर व्यवहार करें, अपने इष्ट का स्मरण करते रहें, आपका शुभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- आज आप के परिवार में आनंद का वातावरण होने की संभावना है । आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मण को भोजन करायें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

मकर :- आज व्‍यापार में लाभ से मन प्रसन्न रहेगा । पारिवारिक विवाद में न उलझें ,समय आने पर सब मंगल होगा।
सुझाव :- आज आप सदगुरु की पूजा व् उपदेश प्राप्त करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- बादामी

कुम्भ :- आज आपका दिन मंगलमय रहने की संभावना है। पारिवारिक उत्साह से मन प्रसन्न रहेगा । व्यर्थ के कार्यों से बचे।
सुझाव :- आज आप अपने सद्गुरु को ऋतु फल अर्पण करें, आपका सर्वविधि कल्याण होगा।
शुभ रंग- श्वेत

मीन :- आज आपका व्यवसाय उत्तम रहेगा, व्यर्थ चिंता त्याग दें। आपकी सभी परेशानियां दूर होने वाली है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप श्री हनुमान जी को  चमेली का तेल व् सिंदूर अर्पण करें, आपका सर्व विधि कल्याण होगा।
शुभ रंग – पीला

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com