राशिफल: जानिए आज किसे मिलेगी प्रेम-प्रसंग में सफलता

सोमवार (13 जून 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा है आपके लिए आज का दिन…

मेष

विदेश यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्कों का लाभ लें। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे।

वृषभ

आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ होगा। मन ही मन किसी बात का चिंतन तनाव में डाल सकता है। सकारात्मक सोच आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजन से भेंट हो सकती है।

मिथुन

अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकता है। आपके अपने ही आपको दुखी कर सकते हैं। साझेदारी में आपको धोखा दे सकते हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

कर्क

आपकी कार्यकुशलता से लोग आप से जुडऩा चाहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। विदेश में व्यापार स्थापित कर सकते हैं।

सिंह

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी दबाव से कार्य बाधित होंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सतर्कता से कार्य करें। समय कमजोर है।

कन्या

अपने कार्यों का विभाजन करें, सब काम आप अकेले नहीं कर सकते। काम को करने से पहले उसकी रणनीति तैयार करें, परिणाम अनुकूल होंगे। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।

तुला

मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। लोग आपकी बात मानेंगे। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक

आप कितना सोचते हैं? मन को शान्ति दें। फालतू विचारों को विराम दें। आजीविका के स्रोत में कमी आ सकती है। बोलने से पहले विचार करें। किसी अजनबी से विवाद हो सकता है।

धनु

समय का सदुपयोग करें। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बटवारे से राहत होगी। सामाजिक मान-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर

नए संबंधों में नजदीकियां बढेंग़ी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक आर्थिक संकट आ सकता है। आदतों को सुधारने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।

कुम्भ

व्यापार में कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। पुराने लेन-देन पक्ष में होंगे। आगामी योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। आपके साथ वाले ही आप का विरोध करेंगे। धन लाभ संभव।

मीन

आपकी आदतों के कारण लोग आपका मजाक उड़ाएंगे। अपने सहकर्मियों को प्रोत्साहित करें, ज्यादा लाभ होगा। आपकी मदद के लिए लोग आगे आएंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com