राशिफल: इस राशि के जातक का गणपति करेंगे बेड़ा पार

 बुधवार (13 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: इस राशि के जातक का गणपति करेंगे बेड़ा पारमेष

निजी जीवन में चिंता और तनाव होगा। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। संतान के कार्यों में भागदौड़ अधिक होगी। शेयर निवेश में हानि संभव है।

वृषभ

कई दिनों से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। समय पर लिए फैसले से सफलता मिलेगी।

मिथुन 

संतान द्वारा किए गए कार्यों से दुखी होंगे। व्यापारिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्य विस्तार की नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभदायक होगी।

कर्क

मानसिक स्थिति खराब रहेगी। व्यापार के नए सौदे लाभदायक साबिक होंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। विवाह से संबंधित बाधा दूर होगी। साथ ही आपको बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

सिंह 

किसी बात से घर और बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। कई दिनों से आप बेचैन हैं। कोई भी आप की भावनाओं की कद्र नहीं करता। क्रोध रहेगा। निवेश में जोखिम न उठाएं। 

कन्या 

कई दिनों से चली आ रही परेशानी के बाद आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूरे होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। वाहन खरीदने का मन होगा। नौकरी में परेशान रहेंगे।

तुला 

निजी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भवन और भूमि में निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी के कारण तनाव में रहेंगे लेकिन अपने अनुभव से परेशानी का हल निकाल लेंगे।

वृश्चिक

रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कुसंगति से बचें। अन्यथा, मान-हानि हो सकती है। वायदा बाजार में हानि होगी।

धनु 

दूसरों के झंझटों से दूर रहें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान के कारण क्लेश होगा।

मकर 

व्यवसाय में निवेश शुभ रहेगा। अगर कोई बड़ा कार्य करने की सोच रहे है तो सफल होंगे, समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्यस्थल पर शत्रु शांत रहेंगे। घर-परिवार की चिंता से यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है।

कुम्भ

समय पर काम करना सीखें। आप की निर्णय लेने की क्षमता बहुत कम है। इसी के कारण आप पीछे हैं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन 

जल्दी-जल्दी के चक्कर में अपना काम काम बिगाड़ लेंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com