राशिफल: आज सितारों की चाल किसे देगी मुनाफा और किसे करेगी मालामाल

रविवार (18 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: आज सितारों की चाल किसे देगी मुनाफा और किसे करेगी मालामालमेष-पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।

वृषभ-कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

मिथुन- अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दखल न दें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।

कर्क- कामकाज की व्यस्तता में सेहत को न भूलें। जीवनसाथी से अकारण विवाद हो सकता है। आजीविका के चलते नई योजना लागू करेंगे। लौह कोयला और तेल के व्यवसाय में भारी लाभ होगा।

सिंह- अपनी चतुरता से कार्य में सफल होंगे। अधिकारी वर्गों के लिए समय उपयुक्त है। प्रशासनिक सेवा से जुड़़े लोगों की व्यस्ता बढे़गी। पुराने मामले निपटेंगे। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

कन्या- लोगों की सहयता करनी पड़ सकती है। अपने हुनर से ख्याति प्राप्त करेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। पेट सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। नए लोगों से संपर्कों में मजबूती आएगी।

तुला- अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। संतों का सानिध्य मिलेगा। विरोधी खुलकर आपका विरोध करेंगे। पत्रकारिता और लेखक अपनी शैली से जनसमूह को प्रभावित करने में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे।

वृश्चिक- लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफल होने के योग बन रहे हैं। जो भी निर्णय लें समझदारी से और अपने भविष्य को ध्यान में रख कर लें।

धनु- अपनी कार्यशैली से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। सोचे कार्य समय पर होंगे। कल जिस प्रोजेक्ट पर विचार किया था वो साकार होता नजर आएगा। कार्य योजनाओं में परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। समय अनुकूल है।

मकर- आपके क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक मान कीर्ति बढ़ेगी। करियर में उन्नतिप्रद अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

कुम्भ- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रस्सन होंगे। माता-पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार-बार के अवरोध से परेशान होंगे। न्याय पक्ष अनुकूल होगा।

मीन- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com