राशिफल: आज इन पर होगी बजरंगबली की कृपा

मंगलवार (12 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

राशिफल: आज इन पर होगी बजरंगबली की कृपामेष

आज का काम आज ही खत्म करें। काम को टालने की कोशिश न करें। नई व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत अच्छे से होगी। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य अधूरे रहेंगे।

वृषभ

अपने व्यवहार में नरमी लाएं। दूसरों की निंदा से बचें। व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वयं की मेहनत से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे।

मिथुन

दूसरों की नकल न करें। आप जैसे हैं वैसे रहें। नया वाहन खरीदने का मन होगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आर्थिक निवेश से उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क

दिन उत्तम है। नए अनुबंध आप के हित में होंगे। समाज में आपका विरोध होगा। आपके सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यंपद्धति में बदलाव की जरूरत है।

सिंह

समय का सदुपयोग करें। राजनीति के कार्यों में आप बहुत जल्दी दूसरों पर विश्वास करते हैं। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें, बुद्धि शुद्ध होगी।

कन्या

अपने कर्मचारियों पर अतिविश्वास आप को मुसीबत में डाल सकता है। साझेदारी सोच-समझ कर करें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ और उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा

तुला

अपने काम को ईमानदारी से पूरा करें। संतान के विवाह के लिए योग्य रिश्ता मिलेगा। लेनदेन के विषय में सतर्क रहें। व्यापारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक

आलस की अधिकता से काम लंबित होंगे। कारोबार में परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। भाइयों से मन मुटाव हो सकता है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

धनु

अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आज व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार नहीं हैं। आर्थिक लाभ होगा।

मकर

अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग में मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ

जो लोग आप के साथ काम करते हैं, उन्हें ज्यादा आजादी न दें। अन्यथा आप के आपसी संबंध कमजोर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति होगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

मीन

आप को कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी करना सीखें। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल बढ़ेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com