यहां पक्षिया भी जाते है डेट पर , करते है साथ में डिनर

आप सोच रहे होंगे कि डेटिंग, डिनर-लंच और हैंगआउट तो सिर्फ इंसान ही करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है पक्षिया भी ऐसा करते हैं। उनके भी मीटिंग पॉइंट्स होते हैं, पसंदीदा जगहें होती हैं जहां वे अपने साथियों और अपने परिवार के साथ समय गुजारने और खाने-पीने का लुत्फ लेते हैं।
 यहां पक्षिया भी जाते है डेट पर , करते है साथ में डिनर
सबसे पहले आपको लिए चलते हैं तोतों के हैंगआउट प्लेसेस पर। शहर में दूधतलाई मार्ग पर जाएंगे तो अक्सर दीवारों पर बैठे तोते यहां लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां झुंड का झुंड सुबह-सवेरे और शाम को पहुंचता है। पक्षीप्रेमी इन दीवारों पर दाना-पानी भी रख देते हैं। इसके अलावा शहर के कोर्ट चौराहे पर सर्कल के अंदर बने छोटे से गार्डन में लगे पेड़ भी इनकी बैठकें होती हैं। इसी तरह आरएनटी मेडिकल कॉलेज में लगे पेड़ों पर भी इनका बसेरा है। 
l_places-of-birds-in-udaipur-5780eac996b0b_l
 अब चलिए फतहसागर झील के किनारे तो यहां रानी रोड मार्ग पर जलीय कौवे, बत्तखें और मौसम के अनुरूप माइग्रेटरी बड्र्स यहां आती हैं। कई और बड्र्स भी हैं जो झील के किनारे डेटिंग-मेटिंग करती हैं।
l_places-of-birds-in-udaipur-5780eafda4176_l
 शहर के रानी रोड मार्ग पर निकलिए तो बत्तखों का झुंड यहां आराम से तफरीह मारते हुए मिल ही जाता है। ये बत्तखें भी यहां बिना-डरे घूमते-फिरते नजर आ जाती हैं। 
 पिछोला झील के किनारे सबसे ज्यादा जलीय कौवे और माइग्रेटरी बड्र्स देखे जाते हैं। यहां देखिए, जलीय कौवों की कैसी महफिल जमी है। 
l_places-of-birds-in-udaipur-5780eb8273e29_l
रंगसागर मार्ग पर निकलेंगे तो यहां बगुले ही बगुले नजर आएंगे। यहां पिछोला के मध्य बने तीरामगरी टापू पर बबूल के पेड़  बगुलों का फेवरेट है। यहां ही इनकी फैमिली गैदरिंग होती है। इसके अलावा गोवर्धन सागर के किनारे बने पेड़ों पर भी इनका ठिकाना है। ये इन जगहों पर काफी संख्या में नजर आते हैं। 
l_places-of-birds-in-udaipur-5780ec5cb5861_l (1)
 अब गुलाबबाग में जल्द ही बर्ड पार्क बननेवाला है लेकिन यहां तरह-तरह के तोते हर किसी के आकर्षण का केंद्र हैं। इनकी भी फैमिली मीटिंग्स, पार्टी वगैरह यहां आए दिन होती है। 
l_places-of-birds-in-udaipur-5780ec8b18997_l
पिछोला झील के किनारे गणगौर घाट ना केवल पर्यटकों और शहरवासियों का बल्कि कबूतरों का भी फेवरेट हैंगआउट प्लेस है। यहां हर दिन कबूतरों का कुनबा इस घाट पर सुबह-शाम डेरा डाले रहता है। यहां आनेवाले लोग भी इन कबूतरों के लिए दाना जरूर डालते हैं जिससे कबूतर भी लंच-डिनर करने के लिए यहां आ जाते हैं। वहीं, दूधतलाई मार्ग पर पिछोला झील के किनारे चमगादड़ों का कब्जा है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com