भारत में नहीं इस देश के लोग गायों की करते हैं बच्‍चों की तरह परवरिश

भारत में नहीं इस देश के लोग गायों की करते हैं बच्‍चों की तरह परवरिशआपने इंसानों को अपनों की सुरक्षा के लिए मरने मारने की बाते तो अक्‍सर सुनी होंगी, लेकिन क्‍या कभी जानवरों के लिए ऐसा सुना है। शायद नहीं लेकिन सूडान देश में रहने वाली मुंदरी जनजाति के लोग अपने जानवरों के लिए जान ले भी और दे भी सकते हैं। हाल ही में फोटोग्राफर तारिक जैदी ने अपनी तस्‍वीरों के जरिए गायों के प्रति इनका प्‍यार पूरी दुनिया को दिखाया है।sleez

फोटोग्राफर तारिक जैदी ने हाल ही में सूडान देश में रहने वाली मुंदरी जनजाति के लोगों का एक नया चेहरा पूरी दुनिया के सामने पेश किया। जिसमें एक बड़ी अजीबोगरीब बात देखने को मिली है। यहां पर इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने बच्‍चों से ज्‍यादा प्‍यार करते हैं।

सूडान देश की मुंदरी जाति गायों के साथ सोते है 

मुंदरी जाति के लोग उनकी सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कदम उठा लेते हैं। वहीं जानवरों में वे सबसे ज्‍यादा प्‍यार व महत्‍व गायों को देते हैं। यहां पर लोग गायों की दिन रात सेवा करते हैं। इनका मानना होता है कि गाय के दूध से लेकर मूत्र तक में अनेक गुण हैं।
यहां लोग अपनी कीमती गायों के साथ रात में सोते भी हैं। वह उनसे महज 6-7 फुट की दूरी पर अपनी रात बिताते हैं। फोटोग्राफर को यहां पर लोग गाय के दूध का सीधे सेवन करते भी मिले हैं। इतना ही नहीं यहां पर लोग गो-मूत्र के गुणों का लाभ लेते हुए भी देखे गए।
गो-मूत्र में पाया जाने वाला अमोनिया बालों को लाल कर देता है। जिससे लोग इससे अपने बालों को धोते दिखाई दिए। यहां पर लोग रात को गायों को मिट्टी लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे गायों को किसी तरह का इंफेक्‍शन नहीं होता है। यहां गायें दहेज में भी दी जाती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com