भगवान राम के साथ साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद इन राशियों पर रहने वाला है अधिक..

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रामनवमी पर काफी खास योग बन रहे हैं। ऐसे में भगवान राम के साथ साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद की राशियों पर अधिक रहने वाला है।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%88.jpg



राम नवमी पर बन रहे हैं खास योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। जहां सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर रात 10 बजकर 59 मिनट तक है। इसके बाद अमृतसिद्धि योग, गुरु पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।



राम नवमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

सिंह राशि

चैत्र नवरात्रि से लेकर राम नवमी तक खुशियां ही खुशियां मिलने वाली है। श्री राम की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

चैत्र रामनवमी का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है। नया काम और निवेश करने के लिए ये दिन अच्छा साबित होगा। रुके हुए काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को रामनवमी पर कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com