फरीदाबाद में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक करीब 15% वोटिंग

राज्य के पहले नगर निगम के पांचवें सदन के लिए मतदान जारी है। 40 वार्ड के लिए 891 मतदान केंद्रों पर 10,06,824 मतदाता सुबह 8 से शाम पांच बजे तक मतदान करेंगे। चुनाव में भाजपा व बसपा सहित कुल 334 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदाता निगम चुनाव में पहली बार ईवीएम पर नोटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना मतदान केंद्रों पर मतदान खत्म होने के बाद होगी तथा देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।goyalvipul

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया है। शहर के तमाम पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे तक करीब 15 फीसदी मतदान हुआ। सुबह एक घंटे तक जहां 10 फीसदी लोगों ने मतदान किया। वहीं अगले एक घंटे में मतदान फीसद कुछ कम नजर आया। ठंड के चलते भी सुबह मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें छोटी नजर आई। किसी बूथ में आंकड़ा 50 वोटों तक भी नहीं पहुंचा तो कहीं एक हजार से ज्यादा मत डाले जा चुके हैं। ग्रामीण इलाकों के मुकाबले सेक्टरों में मतदान प्रतिशत कम नजर आ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और उद्योग मंत्री विपुल गोयल सहित मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व विधायक मूलचंद शर्मा का कहना है कि केंद्र व राज्य के बाद अब नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

गुर्जर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य से भ्रष्टाचार व घोटाले का खात्मा कर दिया है। अब नगर निगम से भी भ्रष्टाचार का खात्मा कराने के लिए जनता भाजपा प्रत्याशियों का ही चयन करेगी।

गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद की जनता काफी जागरूक है और वह केंद्र व राज्य के विकास के बीच जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल आ गए, वैसा कोई निर्णय नहीं करेगी। क्योंकि ऐसी बाधाओं से विकास नहीं आरोप-प्रत्यारोप ही सामने आते हैं। फरीदाबाद की जागरूक जनता सिर्फ और सिर्फ विकास के लिए भाजपा को चुनेगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com