पैसे निकालने ATM जा रहे हैं तो संभल जाएं, हो सकते हैं बीमार

atm_1479972839नोटबंदी के बाद ATM के बाहर लंबी कतार दिखाई पड़ना अब आम सी बात हो गई है। अगर आप भी ATM का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इन बातों पर ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि ATM का इस्तेमाल आपको बीमार बना रहा है।

ATM का इस्तेमाल करने के बाद जब आप घर जाएं तो किसी अच्छे एंटीबैक्टीरियल साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह साफ करें। दरअसल ATM के कीपैड पर हजारों हानिकारक परजीवी मौजूद होते हैं जो आपको खतरनाक बीमारियां दे सकते हैं।

इन खतरनाक कीटाणुओं से बचने के लिए आप हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ATM का इस्तेमाल करने से पहले हाथों में सैनिटाइजर लगाना ना भूलें।

अगर आपको सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना पसंद नहीं है तो आप ATM कीपैड का इस्तेमाल करते समय दस्तानों का प्रयोग करें। ऐसा करने से आप खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बच जाएंगे।

एक और जरूरी बात, ATM का इस्तेमाल करने के बाद बिना हाथ साफ किए अपने चेहरे को बिलकुल भी न छुएं। जब आप गंदे हाथों से अपने चेहरे या मुंह को छूते हैं तो ये खतरनाक बैक्टीरिया आपके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में पहुंच जाते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com