दुल्हन को न भाए, एक के बाद एक दो दूल्हे बैरंग लौटाए

 दुल्हन को न भाए, एक के बाद एक दो दूल्हे बैरंग लौटाएयह तो आपने सुना ही होगा, दुल्हन वही जो पिया मन भाए…. लेकिन अब कहानी बदल रही है। अब दूल्हा वही है, जो दुल्हन के मन भा जाए। वरना बरात बैरंग लेकर लौटना होगा। हाल ही में कई बरातों के लौटा दिए जाने के बाद बुधवार को एक और वाकया सामने आया।
 
इसमें दुल्हन ने एक  नहीं, दो दूल्हे बैरंग लौटा दिए। एक को इसलिए नापसंद किया, क्योंकि उसने शराब पी रखी थी। दूसरे को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उसके नाम जमीन नहीं थी। मामला बाकलपुर गांव का है। यहां अरतौनी से बरात आई थी।

दुल्हन के पास जानकारी पहुंची कि दूल्हा नशे में है। उसने दोस्तों के साथ शराब पी है। बस फिर क्या था? दुल्हन ने दिलेरी दिखाई और उसके साथ फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। उसकी ना सुनते ही दुल्हा पक्ष ने देख लेने की धमकी दी। इस पर दुल्हन पक्ष ने भी आस्तीन चढ़ा ली। दूल्हा पक्ष को लेने के देने पड़ गए। बरात बंधक बना ली गई।

 
इसके बाद पंचायत बैठ गई। फैसले के अनुसार, दूल्हा पक्ष ने शादी में हुआ खर्च दुल्हन के परिवार को दिया और बरात लेकर बैरंग लौट गया। इसके बाद दुल्हन के रिश्तेदारों ने फैसला किया कि इसी मंडप में शादी होकर रहेगी। डोली आज ही उठेगी। आनन फानन में धौलपुर बात की गई।

वहां से दूल्हा छोटी सी बरात लेकर पहुंच गया। तभी किसी ने दुल्हन और उसके परिवार के कान में फूंक मार दी। उन्हें बताया कि दूल्हे के नाम जमीन नहीं है। इस पर उसे भी बैरंग लौटा दिया गया।

दहेज मांगना भी पड़ चुका भारी
चार दिन पहले की ही बात है। आगरा के ताजगंज से बरात गई थी टूंडला। यहां दहेज में कार मांग की गई। दुल्हन को पता चला तो गुस्से में आ गई। जयमाला दूल्हे के मुंह पर फेंककर मारी और बरात लौटा दी।

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com