दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

img_20161213110924मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 प्रतिशत रही। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।” मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com