तीन तलाक के भय से मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी

नई दिल्ली: हर दिन, तीन तलाक की एक नई कहानी, मुस्लिम लड़कियां इस शब्द से ही डर रही हैं अब उन्होंने बचने का नया रास्ता अपनाया है।

ये यूपी के बागपत की घटना है जहां एक प्रसिद्ध गाँव है फौलाद नगर है। यहां 3 तलाक से डरी और बुरी तरह से सहमी एक मुस्लिम लड़की ने अपने ही गांव के हिन्दू लड़के के साथ विवाह करके 3 तलाक के खिलाफ अपनी जंग का ऐलान कर दिया।

बागपत की लड़की हिन्दू लड़के के साथ गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में पहुंची और विधिवत वैदिक रीति रिवाज़ से शादी रचा ली। विवाह के बाद ये नवविवाहित जोड़ा सीधा अदालत पंहुचा जहां इन्होंने अदालत से अपने लिए सुरक्षा और समाज में सिर उठा कर जीने का अधिकार मांगा।

लड़की के घर वालों को पहले से ही भनक लग चुकी थी कि वो दोनों अदालत में है वे सभी झुण्ड बना कर अदालत के गेट पर खड़े थे। जैसे ही लड़की अपने पति के साथ अदालत के बाहर पहुंची वैसे ही लड़की के परिजनों ने कश्मीरी अंदाज़ में उस पर और उसके पति पर पथराव कर दिया। इस घटना में लड़की का पति बुरी तरह घायल हुआ पर लड़की ने अपने पति की रक्षा के लिए लोगों से जैसे ही गुहार लगाईं तो वहां भीड़ जमा हो गयी और दोनों को बचा कर अदालत ले गई।

लड़की यहीं नहीं रुकी, उसने फ़ौरन पुलिस बुलाई और अत्याचार पर उतारू अपने घर वालों को अपने व अपने पति के ऊपर जानलेवा हमला करने के अपराध में गिरफ्तार करा दिया।
लड़की ने कहा कि उसे ख़ुशी है कि उसने 7 जन्मो का रिश्ता बनाया है, वो संबंध नहीं जो 3 शब्दों में खत्म हो जाए। उसने कहा कि अगर वो किसी मुस्लिम लड़के से शादी करती तो वो तीन शब्दों में उसकी जिंदगी बर्बाद कर देता। लड़की के अनुसार वो अपनी नई जिंदगी में बेहद खुश है।

liveindia.live से साभार…

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com