जाने आज का सवेरा किसके लिए लाएगा खुशियों की सौगात?

रविवार (26 जून 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

मेष

दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। भक्तिभाव बना रहेगा। समय के साथ काम पूर्ण होंगे। धनलाभ संभव है। अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृषभ

कारोबार में नया अनुबंध होगा जो लाभदायक रहेगा। भूमि-भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।

मिथुन

माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क

झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज, तिलहन, कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

सिंह

दूसरों की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ सम्बन्ध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या

सोचें-समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।

तुला

जीवनसाथी का व्यवहार देखकर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल की साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी व्यवहार के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमविवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से सम्पर्क होगा।

वृश्चिक

परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

धनु

अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगी। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

मकर

सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामले में पड़ते हैं, नुकसान आप ही का है। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

कुम्भ

धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैए से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com