जानिए 20 जून 2022 का राशिफल और कैसा होगा आपका आज का दिन

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल शुभ हैं। चन्द्रमा व एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व एकादश सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा पंचम व शनि भी उसी गोचर में है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल व पीले फलों का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा शनि तृतीय, सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी भाव  में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द  का दान करें।          

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा धनु व गुरु तृतीय में रहेंगे। शनि द्वितीय शुभ हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।          

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि का चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। पंचम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।            

12. मीन राशिफल-  
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com