जानिए कितनी है जिलाधिकारी बी चंद्रकला की संपत्ति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के कई आईएएस (IAS) अधिकारियों ने संपत्ति का विवरण जारी किया। इनमें मेरठ में तैनात रहे जिलाधिकारी बी. चंद्रकला और नेहा शर्मा ने भी अपनी संपत्ति का विवरण दिया। बताया गया कि बी चंद्रकला के पास 2.38 करोड़ की संपत्ति है। जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी के नाम लखनऊ में फ्लैट बताया गया। 

बड़ी खबर: संभालकर रखिए 500-1000 के ये पुराने नोट एक बार फिर बदले जाएंगे, सरकार जल्द करेगी

जानिए कितनी है जिलाधिकारी बी चंद्रकला की संपत्ति2008 बैच की महिला आईएएस अफसर और मेरठ की डीएम रही बी. चंद्रकला के पास 2.38 करोड़ की सम्पत्ति है। आंध्र प्रदेश के अन्नपूर्णानगर में 45 लाख की आवासीय संपत्ति है, जिससे उनकी वार्षिक 3.25 लाख रुपए आमदनी होती है। अचल संपत्ति के दिए ब्योरे में साल 2012 में लखनऊ के सरोजनीनायडु मार्ग पर खरीदा 48 लाख का फ्लैट शामिल है। इसे उन्होंने बेटी कीर्ति चंद्रा के नाम पर खरीदा था। इससे वार्षिक 6.5 लाख रुपए आमदनी है। यह कीर्ति के नाना ने उसे गिफ्ट में दिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित आईएएस और मेरठ की डीएम बी चंद्रकला का तबादला हुआ। बी चंद्रकला को केंद्र सरकार में उपसचिव पेयजल बनाया गया है। मेरठ में उनके स्थान पर समीर वर्मा ने जिले की कमान संभाली। बी चंद्रकला वर्तमान आईएएस अधिकारियों में महिला होने के बावजूद सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में शुमार हैं। फेसबुक पर उनकी लोकप्रियता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी आगे निकल चुकी थी।

अभी-अभी आई बुरी खबर: भाजपा के इस बड़े नेता की मौत, पार्टी में छाया मातम

कुछ दिनों पहले ही बी चंद्रकला की मेरठ से विदाई हुई हैं, जिनकी  मेरठ की निवर्तमान डीएम बी. चंद्रकला अपनी कार्यप्रणाली को लेकर खूब लोकप्रिय रहीं। उन्होंने मेरठ में तैनाती के साथ ही कई विभागों में छापामारी का अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया था। खुले में शौच मुक्त का उनका अभियान मेरठ में भी खासा लोकप्रिय हुआ। उन्होंने सुबह के समय गांव-गांव जाकर लोगों को खुले में शौच न करने को लेकर जागरूक किया। बी. चंद्रकला बुलंदशहर में डीएम रहते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने की वजह से चर्चा में आईं। 

मेरठ में उन्होंने तीन सितंबर 2016 को बतौर डीएम चार्ज लिया था। आधी रात को चार्ज संभालने के बाद सुबह से ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्लान तैयार किया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com