जानिए आज का राशिफल किसकी बदलेगी किस्मत

सोमवार (4 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

जानिए आज का राशिफल किसकी बदलेगी किस्मतमेष

अपने सपनों को साकार करने की कार्ययोजना बनेगी। परिजनों के सहयोग से मुश्किल काम आसान होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा।

वृष

परिवार में चल रही तनातनी बड़ा रूप ले सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। संतदर्शन से समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन

अपने काम पर ध्यान दें। अनायास यात्रा के योग हैं। निजी जीवन की समस्या सुलझेगी। कार्यस्थल पर अपनी मेहनत से स्थिति को बेहतर करने में सफल होंगे। धनलाभ सम्भव है।

कर्क

काम कौड़ी का नहीं, फुर्सत घड़ी की नहीं। अभी ऐसा ही कुछ आप के साथ हो रहा है। अपनी दिनचर्या पर नजर रखें। परिवार में कलह सम्भव है। दोस्तों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। आर्थिक परेशानी सम्भव है।

सिंह

घमण्ड न करें। समय बड़ा बलवान है। समय रहते अपनी आदतों को सुधार लें। संतान की मदद से व्यापारिक काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से कीर्ति फैलेगी।

कन्या

आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा की वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं। निर्णय जो भी लें, किसी को धोखा देने से बचें।

तुला

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत – आप खुद पर भरोसा करना सीखें। नकारात्मक सोच त्यागें। व्यापारिक बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहें। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक

अपनी जिम्मेदारी समझें। बचपना छोड़ें। वैवाहिक जीवन में तनाव से मन परेशान रहेगा। निवेश से हानि हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय गलत हो सकते हैं। पेट संबंधित विकार सम्भव है।

धनु

कारोबार में पूंजी निवेश बढ़ेगा। व्यापार में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धर्मग्रंथों को पढऩे में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।

मकर

अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। बहनों के विवाह के लिए जो प्रस्ताव आएंगे, उनमें असमंजस की स्थिति बनेगी। पुराने मित्र से भेंट होगी। आर्थिक निवेश से लाभ होगा। शत्रु हावी रहेंगे पर धैर्य रखें। मनोरथ पूरा होगा।

कुंभ

लंबे समय के बाद आज अपनों के साथ मनोरंजन और मेलजोल में समय बीतेगा। नई व्यावसायिक योजना से लाभ होगा। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन

अपनी आदतों को सुधारें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करना बंद करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कामकाज में बाधाओं के कारण मन उदास रहेगा। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com