गाने से दबदबा बनाएगी AAP, नशे का हो रहा विरोध

kumar-vishwas-Nasha_573054410d164एजेंसी/ नई दिल्ली : दिल्ली और उत्तरप्रदेश में राजनीतिक तौर पर सक्रियता दिखाने वाली आम आदमी पार्टी अब पंजाब में अपने प्रसार में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव प्रचार में लगी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा कहा गया है कि पंजाब में नशे की परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता डाॅ. कुमार विश्वास की एलबम रिलीज़ हो गई। दिल्ली की सीरी फोर्ट आॅडिटोरियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक गीत एलबम को रिलीज़ किया जिसे विश्वास की नशा एलबम कहा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए कोेशिश करने वाली आम आदमी पार्टी इस गाने के माध्यम से पंजाब को साधने में लगी है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने एक गाने के माध्यम से इसमें प्रचार करने की तैयारी कर ली है। पंजाब में नशे की बढ़ती तादाद के कारण इस मामले में एक बड़ी परेशानी है। 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की अकाली सरकार पर नशे को शहर देने के आरोप लगाए गए हैं। नशे के खिलाफ तीन गीतों को तैयार किया गया है। इन गीतों में बादल, सरकार और शब्द का उल्लेख कर भारतीय जनता पार्टी  और अकाली दल को टारगेट किया गया है। इस मामले में डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही नहीं यहां के युवा नशे की लत में पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पंजाब सरकार के मंत्री नशे के कारोबार में लगे हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com