कच्‍ची उम्र में मां बन रही हैं रोमानिया की टीनएज गर्ल्स

romania-girl2रोमानिया में कच्‍ची उम्र में मां बनने वाली किशोरियों की संख्‍या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले लगभग एक साल के दौरान यहां 2000 से ज्‍यादा किशोरियों ने बच्‍चों को जन्‍म दिया है।

सरकारी आंकड़े के अनुसार, मां बनने वाली लड़कियों की संख्‍या 12 से 16 साल के बीच है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कम उम्र में शादी या फिर बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध। कई लड़कियां शादी के बाद मां बनी हैं तो कुछ ऐसी भी हैं, जो बॉयफ्रेंड की वजह से अपना बचपन खो चुकी हैं।

इन लड़कियों का कहना है कि खेलने-कूदने की उम्र में मां बन जाने की वजह से उनका बचपन खत्‍म हो गया है। उनकी गोद में नन्‍ही सी जान है, जबकि वो खुद भी मन से बच्‍ची ही हैं।

साल दर साल आंकड़े

2013 में रोमानिया में कच्‍ची उम्र में मां बनने वाली लड़कियों की संख्‍या 15.6 प्रतिशत थी।

2014 में 18600 किशोरियां मां बनी थीं। इसमें 12 वर्ष की लड़कियों की संख्‍या 2,212 थी। बाकी की उम्र 13 से 15 साल के बीच थी।

आबादी पर असर

यूरोपीय संघ के देश रोमानिया में कम उम्र में मां बनने की वजह से लड़कियों की शिक्षा अधूरी रह जाती है। इससे उनके मानसिक तथा शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य पर भी बुरा असर पड़ता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com