उत्पन्ना एकादशी पर राशिनुसार करें ये उपाय

हर साल आने वाली उत्पन्ना एकादशी utpanna ekadashi 2021 इस साल 30 नवंबर को है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों को माने तो इस एकादशी को बड़ा ही पवित्र माना जाता है। आपको बता दें कि इस एकादशी पर राशिनुसार कुछ उपाय भी किये जा सकते हैं क्योंकि इन्हे करने से जीवन के समस्त संकट दूर हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार किये जाने वाले उपाय।

राशिनुसार एकादशी के उपाय- 

मेष राशि उपाय- आज आप सरसों का तेल गरीबों को दान दें।

वृषभ राशि उपाय- आज आप गरीब को और गौशाला में ज्वार को दान दें।

मिथुन राशि उपाय- आज उड़द आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

कर्क राशि उपाय- आज आप भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।

सिंह राशि उपाय- आज आप दुर्गा माँ के चरणों में 108 गुलाब अर्पित करें।

कन्या राशि उपाय- आज आप वट वृक्ष या पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।

तुला राशि उपाय- आज आप गरीब कन्याओं को दूध-दही का दान दें।

वृश्चिक राशि उपाय- आज आप खड़े (साबुत) मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें।

धनु राशि उपाय- आज आप कुष्ठ रोगियों को चने की दाल दान दें।

मकर राशि उपाय- आज आप पक्षियों को बाजरा खिलाएं तो आपको बड़ा लाभ होगा।

कुंभ राशि उपाय- आज आप 800 ग्राम दूध और 800 ग्राम उड़द बहते पानी में प्रवाह करें।

मीन राशि उपाय- आज आप मंत्र ‘ॐ विष्णवे नम:’ का अधिक से अधिक संख्या में जाप करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com