आठ लाख के ईनामी नक्सली खुद आ गया पुलिस के पास, बोला अब थक गया हूं

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के दरभा से लेकर एर्राबोर तक कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले आठ लाख के इनामी नक्सली जोगा उर्फ कामा सोढ़ी (27) ने पुलिस के सामने surrender कर दिया है। इससे पहले उनकी पत्नी ने भी सरेंडर कर दिया था।

img_20161214091341एसपी कमलोचन कश्यप ने उसे मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुकमा जिले के अरलमपल्ली निवासी जोगा दस साल से नक्सलियों से जुड़ा था। पूछताछ में जोगा ने बताया कि वह नक्सली नेता साकेत, बीआर दादा उर्फ गगन्ना देवजी उर्फ कुम्मा दादा, चलपति, महेंदर, सुरेश, श्याम उर्फ चैतू, गणेशन्ना, वेंग्गू, रमन्ना, कोसा, सोनू उर्फ भूपति, सुजाता पति गणपति, रवि आदि के साथ क्षेत्र में भ्रमण करता था।
इनकी भेदभावपूर्ण नीति से त्रस्त होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।  वर्तमान में वह कांगेर घाटी एरिया कमेटी का सचिव था। एसपी ने कहा कि जोगा से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।
मामले की जांच की जा रही है। इससे सरेंडर करने से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। इससे कई माह पहले इसकी पत्नी ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com