आज किस राशि के जातक को शुभ फल देंगे Sunday के ये सितारे

रविवार (3 जुलाई 2016) के राशि फल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …

astrology-online-news-in-hindi-rashifal-daily-prediction-17-01-2016-rashi-zodiac-signs-know-your-horoscope-jyotish-shastra-lagn-indiaमेष 

मन में किसी कार्य के प्रति दुविधा रहेगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वयं के किए सार्थक प्रयासों से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी।

वृष 

आज किसी से विवाद न करें, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना सीखें। कार्य की अधिकता से निजी कार्य देरी से पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन 

आप बोलते बहुत हैं। जुबान पर नियंत्रण रखें, बुरे विचारों से ग्रसित रहेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बुद्धि और तर्क से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। 

कर्क

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। व्यापार लाभप्रद चलेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संतान से मदद मिलेगी और काम पूरे होंगे।

सिंह

दोस्तों के साथ यात्रा हो सकती है। बुरी संगति से अपमानित होना पड़ सकता है। अत: उसका परित्याग करें। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। अचानक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

कन्या 

दूसरे के भरोसे अपना बना बनाया काम बिगाड़ लेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी। सामाजिक लोगों से मन-मुटाव होगा।

तुला 

आपके अपनों से आज धोखा मिल सकता है। आज सतर्क रहें। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आत्मबल बढ़ाएगा। व्यापार में नए अनुबंध होंने के आसार हैं। 

वृश्चिक 

अनजाने में हुई गलती से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु

आपकी समझदारी और सूझबूझ से मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। समय पर निर्णय लें।

मकर 

मन में जो है उसे करके रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद चिंता बढ़ा सकता है। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

कुंभ

व्यापार में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग बन रहे हैं। आपकी व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। विदेश जाने के योग हैं।

मीन

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और करियर के प्रति लापरवाह न बनें। परिजनों से कहासुनी, बहस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, मामूली चोट आ सकती है। आज मन अशांत रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com