अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, सुन रह जाएंगे हैरान 

नई दिल्ली। की बेटी न्यासा अभी सिर्फ 13 साल की हैं। इस उम्र में आमतौर पर लड़कियां खिलौनों से खेलती हैं। लेकिन इस उम्र में न्यासा ने जो काम किया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको शायद यकीन ना हो कि न्यासा ऐसा भी कर सकती हैं?

अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, सुन रह जाएंगे हैरान 

दरअसल, अजय देवगन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते हैं। जब उन्हें अपनी फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी देनी होती है, तभी वो कोई पोस्ट करते हैं। अजय के पोस्ट में ज्यादातर उनकी फिल्म के फोटो और वीडियो ही नजर आते है। शायद अजय अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर पर्सनल फोटो पोस्ट नहीं करते हैं।

 

लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजय के सोशल मीडिया अकाउंट्स से कुछ पर्सनल फोटो और कमेंट्स भी फैन्स के साथ शेयर हो रहे हैं। इन्हें देख पहले तो अजय देवगन के फैन्स खुश हुई। फिर जब उन्हें पता चला कि ये पोस्ट अजय नहीं कोई और उनके अकाउंट्स पर डाल रहा है, तो वे हैरान रह गए।

जी हां, पिछले कुछ दिनों से अजय देवगन के सोशल मीडिया अकाउंट्स जो कुछ भी अपलोड हो रहा है, वो कोई और डाल रहा है। अजय देवगन का कहना है कि उनके सोशल मीडिया अकांउट्स हैक कर लिए गए हैं! अजय के अकाउंट्स जिस शख्स ने हैक किए हैं, उसका नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये हैकर कोई और नहीं, बल्कि अजय देवगन की बेटी न्यासा हैं।

इन दिनों न्यासा ही अपने पापा अजय देवगन के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल कर रही हैं। हाल ही में न्यासा ने बताया कि वह पापा के साथ एक अवार्ड फंक्शन में जाने वाली हैं। चलिए अच्छा ही है अब अजय की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी उनके फैन्स को न्यासा के जरिए मिलती रहेगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com