अखिलेश यादव ताजमहल पर पड़े हरे रंग से परेशान

royal-couple-arrived-Taj-Mahal_571253a961df4एजेंसी/ आगरा : आगरा स्थित ताजमहल पर उभरे हरे रंग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बेचैन कर दिया है। उन्होने ताजमहल का रंग हरा होने से संबंधित खबरों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो जल्द से जल्द परीक्षण कर इसके कारणों का पता लगाए और प्रभावी कार्रवाई के आदेश दे।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीएम ने कल आगरा के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत सभी संबंधित विभागों को ताजमहल पर पड़ रहे हरे धब्बे के कारणों का पता लगाकर इशके समाधान का आदेश दिया है।

बता दें कि बीते दिनों मीडिया में खबरें आई थी कि ताजमहल और उस पर की गई नक्काशियों पर जगह-जगह हरे रंग का धब्बा पड़ने लगा है। जिसका कारण काइरोनोमस नाम के कीड़े को बताया गया था। यह कीड़ा यमुना नदी में अधिक प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है। यह कीड़े संगमरमर पर बैठकर वहां गंदगी छोड़ रहे है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि ताजमहल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यह हमारी विशिष्ट और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। पूरी दुनिया में इसकी खूबसूरती और वैभव के चर्चे होते हैंै। प्रदेश की समाजवादी सरकार इस इमारत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचने देगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com